सेवा सेतु अभियान के तहत सरकारी योजनाओं को लेकर भाजपा ने कराया नुक्कड़ नाटक
-मामला कन्नौज जिले के तिर्वा नगर स्थित सरकारी रोडवेज बस स्टैंड के निकट आयोजित कार्यकम का
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।सेवा सेतु अभियान के तहत सरकार की योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जनमानस को जागरूक करने को बीजेपी द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।बताते चलें कि तिर्वा रोडवेज बस स्टैंड के निकट आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री और स्थानीय विधायक कैलाश राजपूत के अलावा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के अलावा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री आनंद कुमार सिंह, जिला महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी, उमर्दा (तिर्वा) ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सौरव गुप्ता, आयुष गुप्ता आदि की मौजूदगी में नुक्कड़ नाटक का मंचन कराया गया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मौजूद जनमानस को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया,वहीं जन जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने जनमानस को जागरूक भी किया।इस दौरान कार्यकम में नुक्कड़ नाटक का मंचन करने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित कार्यकम में यशवंत राजपूत, उदय नरायन त्रिपाठी, नीरज चक्रवर्ती, सौरभ पटेल, अभिषेक पांडे, सहित अन्य के बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।नुक्कड़ नाटक का मंचन देखने को लोगों की भीड़ भी रही।