होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  बिल्हौर के खरेचा गांव में डेंगू केस के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण, लगाया स्वास्थ्य शिविर
 
बिल्हौर के खरेचा गांव में डेंगू केस के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण, लगाया स्वास्थ्य शिविर
Updated: 10/3/2026 8:25:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

बिल्हौर के खरेचा गांव में डेंगू केस के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण, लगाया स्वास्थ्य शिविर
*118 मरीजों की हुई जांच, तीन सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजे गए; संचारी रोगों से बचाव को लेकर किया जागरूक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर के मौखिक निर्देशों के अनुपालन में नोडल अधिकारी (वीबीडी) डाॅ. राजेश्वर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, एलटी गणेश शंखवार एवं जनपदीय टीम द्वारा विकासखंड बिल्हौर के ग्राम खरेचा में डेंगू के सामने आए केस का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।
ग्राम खरेचा में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन कर उसका मौके पर भौतिक निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। इस दौरान वाहक जनित रोगों के मामलों के सापेक्ष किए जा रहे बुखार सर्वेक्षण, जांच, सोर्स रिडक्शन तथा अन्य निरोधात्मक गतिविधियों का भी सत्यापन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सोर्स रिडक्शन के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।
ग्राम खरेचा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 118 सामान्य मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें 19 मरीजों की मलेरिया, डेंगू एवं टाइफाइड की जांच की गई। जांच में कोई भी मरीज मलेरिया धनात्मक नहीं पाया गया, जबकि डेंगू की जांच के लिए तीन सैंपल एसएसएच लैब भेजे गए।
जनपद के कॉपरगंज क्षेत्र में सामने आए दो डेंगू केस का भी सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान दोनों केस अन्य जनपदों के पाए गए, जिन्हें संबंधित जनपदों में रिपोर्ट कराया गया। वहीं हरजेन्द्र नगर क्षेत्र में पोर्टल पर दर्ज एक स्क्रब टाइफस केस के संबंध में आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही पूर्ण कराई गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में एंटमोलॉजिकल सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन, लार्वानाशक छिड़काव एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। टीम ने लोगों से अपील की कि घरों एवं आसपास लार्वा पनपने वाले स्थानों पर एकत्रित पानी को तत्काल हटाएं तथा जलभराव वाले स्थानों पर आवश्यकतानुसार जला हुआ मोबिल ऑयल अथवा केरोसीन ऑयल डालें। साथ ही खुली त्वचा पर प्राकृतिक मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम का प्रयोग करने तथा शरीर के अधिकांश हिस्से को कपड़ों से ढककर रखने की सलाह दी गई।
इस दौरान खपरा मोहाल कैंट, मकबरा, शूटरगंज, काजीखेड़ा, भट्टा वाली गली, कुली बाजार नवीन पार्क, जूही खुर्द, एचएएल टाउनशिप, विमानपुरी, नवाबगंज भेड़ी खाना, जीवनलाल का हाता, अंबेडकर नगर काकादेव, नौरैयाखेड़ा तथा बसंत विहार आनंद नगर क्षेत्र में सर्वेक्षण किया गया। इन क्षेत्रों में 940 घरों का सर्वेक्षण करते हुए 7,966 पात्रों की जांच की गई। 18 घर लार्वा धनात्मक पाए गए तथा 35 घरों में लार्वा नष्ट कराया गया।
जनमानस को संचारी रोगों के संबंध में सूचना देने अथवा जानकारी प्राप्त करने के लिए यूएचएम चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 संचालित हैं। सूचना प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्र में टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम की हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004 एवं 2526005 पर भी संचारी रोगों से संबंधित सूचना दी जा सकती है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत UPUMS में टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
आज से शुरू होगा 16वां 'कानपुर आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स-2026
आज से शुरू होगा 16वां 'कानपुर आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स-2026
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :