होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  दीक्षारंभ ओरियंटेशन में विद्यार्थियों को संसाधन प्रबंधन एवं कंज्यूमर साइंस विभाग से कराया परिचित
 
दीक्षारंभ ओरियंटेशन में विद्यार्थियों को संसाधन प्रबंधन एवं कंज्यूमर साइंस विभाग से कराया परिचित
Updated: 10/3/2026 8:37:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

दीक्षारंभ ओरियंटेशन में विद्यार्थियों को संसाधन प्रबंधन एवं कंज्यूमर साइंस विभाग से कराया परिचित 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें शैक्षणिक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से संसाधन प्रबंधन एवं कंज्यूमर साइंस विभाग द्वारा दीक्षारंभ ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रश्मि सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, ने विद्यार्थियों को विभाग का परिचय देते हुए बताया कि संसाधन प्रबंधन केवल उपलब्ध संसाधनों के प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समय, ऊर्जा, मानव संसाधन, धन, स्थान एवं तकनीक के प्रभावी और सतत उपयोग से जुड़ा व्यापक क्षेत्र है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. निशा आर्या, असिस्टेंट प्रोफेसर (टेम्परेरी) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यार्थियों को बताया गया कि संसाधन प्रबंधन का संबंध एर्गोनॉमिक्स, इंटीरियर डिजाइन, इवेंट मैनेजमेंट, इंस्टीट्यूशनल मैनेजमेंट एवं कंज्यूमर साइंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों से है। एर्गोनॉमिक्स के माध्यम से कार्यस्थल, फर्नीचर एवं उपकरणों को मानव की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार कर सुरक्षा, सुविधा, कार्यक्षमता एवं उत्पादकता को बेहतर बनाया जाता है, जबकि इंटीरियर डिजाइन में स्थान, रंग, प्रकाश, फर्नीचर एवं मानव आवश्यकताओं का वैज्ञानिक और सौंदर्यपूर्ण समन्वय किया जाता है। कार्यक्रम में कंज्यूमर साइंस एवं कंज्यूमर अवेयरनेस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया तथा विद्यार्थियों को उपभोक्ता अधिकार एवं जिम्मेदारियाँ, उत्पाद लेबल, गुणवत्ता एवं मूल्य की तुलना, भ्रामक विज्ञापन, डिजिटल लेनदेन एवं शिकायत निवारण जैसे विषयों की जानकारी दी गई। विभाग ने अपनी अवधारणा “रिसोर्सेज से रिस्पॉन्सिबल मैनेजमेंट तक” के माध्यम से विद्यार्थियों को  रिड्यूस, रीयूज एवं रिसाइकिल की महत्ता समझाते हुए सतत जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को बताया गया कि बदलती जीवनशैली, तकनीकी विकास एवं पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच इस क्षेत्र में इंटीरियर डिजाइन, एर्गोनॉमिक्स एंड ह्यूमन फैक्टर्स, इवेंट मैनेजमेंट, फैसिलिटी एंड इंस्टीट्यूशनल मैनेजमेंट, कंज्यूमर अवेयरनेस, सस्टेनेबल रिसोर्स मैनेजमेंट, स्पेस प्लानिंग, कंसल्टेंसी, एंटरप्रेन्योरशिप, रिसर्च एवं टीचिंग सहित अनेक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसर उपलब्ध हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को विभाग की गतिविधियों, प्रायोगिक शिक्षण एवं भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराया गया तथा उन्हें संसाधनों के स्मार्ट, वैज्ञानिक, आर्थिक एवं टिकाऊ प्रबंधन की दिशा में सीखने के लिए प्रेरित किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
‎चलो गांव की ओर: विद्यालय में स्वास्थ्य कैंप, बच्चों को किया जागरूक
राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पर छात्र-छात्राओं संग शिक्षकों में दिखा उत्साह
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्थापना दिवस पर की मां सरस्वती की पूजा-अर्चना
विश्व ओजोन दिवस पर हुई क्विज प्रतियोगिता
विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण व राधा की वेशभूषा में दी मनमोहक प्रस्तुतियां
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :