उपरी शायर गांव में पारखेरा सरकार के भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा हमीरपुर - विकासखंड मौदहा क्षेत्र के उपरी शायर गांव में सोमवार को पारखेरा सरकार (बजरंग बली) के धार्मिक आयोजन के तहत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा और जय श्रीराम तथा बजरंग बली के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
ग्राम प्रधान संतोषी देवी एवं महेश्वरीदीन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों ने आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान, सनातन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। आयोजकों ने भंडारे में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।