पुलिस परिवार के बच्चों को मिठाई वितरित कर मनाई दीपावली
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | दीपावली के पावन अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा कानपुर पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।इस अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों को मिठाई वितरित कर उनके साथ खुशियों के इस पर्व को मनाया गया तथा सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना की गई।
पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर की ओर से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।