भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
*विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, उनके संघर्षों और योगदान को किया याद*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर छठे जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 15 नवंबर 2026 को विकास भवन सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, कल्याणपुर तथा राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, कानपुर नगर के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गौतम एवं विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्षों तथा देश की स्वतंत्रता, जनजातीय संस्कृति और स्वाभिमान के संरक्षण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके ऐतिहासिक आंदोलन 'उलगुलान' और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया।