रविवार तडके यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर गिरफ्तार
Û धन शोधन निवारण कानून के प्रवाधानों के तहत किया गया गिरफ्तार
Û नही कर रहे थे जांच में कथित तौर पर सहयोग
हिन्दुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस ऐं.रविवार की सुबह लगभग तीन बजे धन शोधन निवारण कानून के प्रावधानों के तहत यह बैंक के संस्थापक राणा कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों की माने तो वह जांच में सहयोग नही कर रहे थे। आरबीआई एवं केंद्र सरकार ने निजी बैंक में वित्तीय अनियमितताओं और इसके संचालन में कुप्रबंधन के आरोप सामने आने के बाद पूरे मामले को नियंत्रित करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।बताया जाता है कि शुक्रवार को मारे गये छापे के बाद जारी रहनेवाली पूंछतांछ में बेलार्ड एस्टेट में ईडी के कार्यालय में कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया। कपूर को स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा ताकि उन्हे हिरासत में लिया जा सके। वहीं अधिकारियों ने अपनी जांच का दायरा बढाते हुए तथा जानकारी व साक्ष्य जुटाने के लिए दिल्ली तथा मुम्बई में रहने वाली कपूर की तीन बेटियों के परिसरों की भी तलाशी ली गयी। अधिकारियों की माने तो कपूर की पत्नी व बेटियां भी कम्पनी से जुडी है। बताया कपूर के खिलाफ मामला घोटालों से घिरी डीएचएफएल से जुडा है, जिसके बैंक से कर्ज लिया और चुकाया नही।वहीं बताया कि कपूर की पत्नी के खातों में रिश्वत कीक रकम डाले जाने के मामले की भी जांच की जा रही है।
|