प्र सपाइयों ने किया शिवपाल सिंह का स्वागत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार गंगा पुल पर महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे के नेतृत्व में 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया | सैकड़ों की तादाद पर मौजूद महानगर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2022 के चुनाव की तैयारी में जुट जाए सभी समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आ जाना चाहिए बिना प्रसपा के नहीं बनेगी किसी की भी सरकार जाजमऊ ,माल रोड, परेड, लाल इमली चौराहा ,तलाक महल, चमनगंज सहित कई स्थानों में महानगर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया तलाक महल पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के बाद *समाजवाद के पुरोधा भगवती सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई* इसके बाद डॉ आनंद झा के निवास पर फिर जादूगर ओपी शर्मा के लाजपत भवन कार्यक्रम में शामिल हुए स्वागत करने वालो में महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ,सुनील बाजपेई , हाजी अयूब आलम ,प्रभात गहरवार, पुष्पेंद्र यादव, रिजवान अहमद, मोनू श्रीवास्तव, नईम सिद्दीकी, सरवन गौतम, अजय शर्मा ऋषि दुबे ,गुरुचरण सिंह दीपू पांडे किसलय अभिषेक यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे |
|