होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  सूनी सड़कें पसरा सन्नाटा, शहर सहित ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन
 
सूनी सड़कें पसरा सन्नाटा, शहर सहित ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन
Updated: 4/18/2021 6:52:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सूनी सड़कें पसरा सन्नाटा, शहर सहित ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब यूपी में कहर बरपा रही है। कोरोना से जंग में रविवार के दिन घोषित लॉकडाउन के क्रम में बीती शाम से ही शहर में सन्नाटा पसरा नजर आया। 35 घंटे के कर्फ्यू के दौरान सड़कें पूरी तरह सूनी रहीं और बाजार बंद। बीच-बीच में इक्का-दुक्का लोग ही निकलते नजर आए। सब्जी मंडी, किराना, दूध तक की दुकानें बंद रहीं। शहर के प्रमुख व्यावसायिक हिस्से पूरी तरह बंद रहे वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी वाहनों का आवागमन बंद रहा।शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक के लिए लागू किए गए कर्फ्यू के दौरान रविवार को लोग अपने घरों में रहे। सुबह ग्रामीण क्षेत्र से दूधिए नजर आए तो पुलिस ने भी अधिकांश स्थानों पर जाने दिया। शहर के सबसे प्रमुख चौराहे घंटाघर पर कुछ दोपहिया वाहन ही बीच बीच में गुजरते दिखे। ट्रेनों से आए यात्री अपने घर जाने के लिए परेशान रहे। यही हालत उनकी भी थी जिनका ट्रेनों में आरक्षण था और उन्हें स्टेशन जाना था। बहुत से लोगों ने पैदल ही लंबी दूरी तय की।
बड़ा चौराहा पुलिस भी मौजूद रही। उसने वाहनों से निकल रहे लोगों से पूछताछ भी की। इस दौरान कई लोगों को बेवजह घूमने पर डांट भी पड़ी। पुलिस ने कई लोगों को वापस कर दिया। हमेशा भीड़ भाड़ रहने वाली रामादेवी की सब्जी मंडी में रविवार को पूरी तरह सन्नाटा था। यही हाल नौबस्ता का भी रहा हाईवे पर भी सामान्य दिनों के मुकाबले भारी वाहनों की संख्या कम नजर आई। ग्रामीण क्षेत्रों में बिठूर, मंधना, बिल्हौर, घाटमपुर, महाराजपुर आदि क्षेत्रों के गांवों में भी सड़कें खाली थीं। वाहनों के नाम पर कभी कभार एक-दो दोपहिया वाहन निकल रहे थे। सुबह के बाद जैसे-जैसे धूप बढ़ी सड़कों पर और अधिक सन्नाटा हो गया।
लाॅकडाउन का असर ग्रामीण क्षेत्रों व हाईवे से जुड़े कस्बों में भी साफ देखा जा सकता है। सभी दुकानें बंद रहीं और गलियों व हाईवे किनारों पर सन्नाटा पसरा रहा। सरसौल, महाराजपुर व नर्वल की प्रमुख बड़ी बाजारें बंद रहीं। नवरात्र व मांगलिक कार्यों के चलते पिछले एक सप्ताह से ग्रामीण बाजारों में भी खूब रौनक थी और ग्राहकों की चहलकदमी से दुकानें गुलजार थीं। लेकिन रविवार को लाॅकडाउन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों की सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे किनारे दुकानों में लगने वाला जमघट भी नजर नहीं आया।लाॅकडाउन को सफल बनाने के लिए महाराजपुर पुलिस ने रूमा, महाराजपुर , सरसौल , सिकठिया आदि में लोगों को जागरू किया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि संक्रमण से सुरक्षा के लिए सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए माॅस्क और शारीरिक दूरी का जरूर पालन करें। लाॅकडाउन में बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें।
गंगा की रेती में सब्जी की खेती करने वाले किसान अपनी फसल की सिंचाई व देखरेख में लगे रहे।पूछने पर बताया लाॅकडाउन तो है लेकिन मेहनत करना तो मना नहीं हैं।फसलों की देखरेख नहीं करेंगे तो खाएंगे क्या।ग्रामीणों ने कहा कि गांवों में अपने आप शारीरिक दूरी बनी रहती है।घर का शुद्ध दूध , ताजी शब्जियां, खुली हवा व जीतोड़ मेहनत के बाद निकलीं पसीनें की बूंदें अपने आप किसी भी संक्रमण को परास्त करने के लिए परायाप्त हैं।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एनसीसी कैडेट्स ने अनदेखी करने वाले वाहन सवारों को दी सख्त हिदायत
पुलिस आयुक्त ने रेलवे ग्राउंड निराला नगर का निरीक्षण कर दिए निर्देश
सड़क सुरक्षा पखवाड़े का हुआ आरम्भ, जनमानस को दिलाई गई शपथ
लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए पहले मतदान फिर जलपान की दिलाई शपथ |
कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव में स्वर्ण जयंती समारोह
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :