प्रधानमंत्री से भेंट कर थलसेना अध्यक्ष ने दी सेना द्वारा मदद अभियान की जानकारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस नई दिल्ली- गुरूवारको थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुुंद नरवणे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।उन्होने कोरोनाकाल के दौरान लोगों की मदद के लिए सेना द्वारा चलाये जा रहे अभियान के बारे में जानकारीदी।बतादे की कोरोना महामादी के दौरान स्थिति पर नियंत्रण पाने और लोगों की मदद के लिए सेना आगे आई है। भारत आर्मी द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी अस्पताल खोले गये है। आर्मी चीफ ने बताया कि अलग अलग राज्यों में अस्थायी अस्पताल बनाये गये है तथा आर्मी का मेडिकल स्टाफ लोगों की मदद कर रहा है। कहा कि लोग अपने मरीजों को स्थानीय आर्मी आॅस्पिटल ले जा सकते है इसके साथ ही आर्मी द्वारा आॅक्सीजन टैंकरो के आयात और ट्रांसपोर्ट में भी मेनपावर के माध्यम से मदद की जा रही है।
|