उप निकाय चुनाव में समाजवादी की जीत पर सोशल मीडिया पर बधाई देने को लगा तांता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर निगम के वार्ड मसवानपुर उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार ने 2507 वोट पाकर जीत दर्ज कराई है। इस सीट पर कांग्रेस दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर रही। हालांकि उपचुनाव में कोरोना संक्रमण के चलते मतदान बहुत कम रहा, फिलहाल सपा की जीत के बाद समर्थकों में जश्न और खुशी का माहौल है। नगर निगम के वार्ड आठ मसवानपुर से 2017 के निकाय चुनाव में संदीप गौतम पार्षद चुने गए थे, लेकिन नौकरी मिलने के बाद उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद से ही यहां की सीट खाली थी। निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव कराकर चार मई को इन तीनों सीटों पर मतदान कराया था। मसवानपुर वार्ड से कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें भाजपा से शिव कुमार पासवान, कांग्रेस से इंद्र कुमार कोरी, सपा से मनोज दिवाकर व दो निर्दलीय प्रत्याशी थे। यहां 28727 मतदाता हैं, लेकिन 5475 ने ही वोट डाला था। गुरुवार की सुबह पालीटेक्निक में मतगणना शुरू हुई तो पहले राउंड से ही सपा के मनोज कुमार ने बढ़त बना ली। मनोज को 2507, कांग्रेस के इंद्र कुमार को 1137, भाजपा के शिवकुमार को 982, निर्दलीय विनय कुमार को 761 और विमल कुमार को 84 वोट मिले। नोटा को 12 लोगों ने पसन्द किया। परिणाम आते ही सपा खेमे में जश्न का माहौल उत्पन्न हो गया। चुनावी नतीजे आने के बाद जीते हुए प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने प्रत्याशियों के गले में माला पहनाकर फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड़ करने शुरू कर दिए। मंगलवार को फेसबुक, व्हाटसएप व ट्विटर पर सबसे अधिक चुनाव जीते प्रत्याशियों की फोटो ही दिखाई दे रही थीं। समर्थक व रिश्तेदारों के अलावा चाहने वाले विजयी प्रतियाशियों को जीत की बधाई देने लगे। सोशल मीडिया पर जीत की बधाई देने वालों का तांता लग गया। घर पहुंच कर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सम्राट यादव, अवनीश गुप्ता, अनिल यादव, अनिल लहरी, हेमंत यादव, ग्रिजेश पार्षद बनने पर बधाई दी।
|