होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  रज्जापुर्वा गांव में नदी किनारे मिले महिला के शव की हुई शिनाख्त
 
रज्जापुर्वा गांव में नदी किनारे मिले महिला के शव की हुई शिनाख्त
Updated: 5/6/2021 10:39:00 PM By Reporter- alok prajapati kannauj

रज्जापुर्वा गांव में नदी किनारे मिले महिला के शव की हुई शिनाख्त
-परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ आलोक प्राजपति
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। रज्जापुर्वा गांव के पास ईशन नदी किनारे दो दिन पूर्व बोरे में मिले महिला के शव की शिनाख्त फत्तेपुर निवासी रूबी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की।परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।कानपुर नगर के ककवन थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी इदरीस अली पुत्र सूबेदार अली ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसने अपनी बहन रूबी का विवाह लगभग 11 वर्ष पूर्व थाना ठठिया के ग्राम रज्जापुरवा निवासी जुल्फिकार पुत्र सत्तार अली के साथ किया था। शादी में उसने अपने सामथ्र्य अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप है कि उक्त ससुरालीजन अतिरिक्त रुपयो की मांग कर उसकी बहन रूबी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। विगत 4 मई 2021 को बहन के ससुरालीजनों ने फोन कर उसे जानकारी दी कि उनकी बहन रुबीना कहीं चली गई है।परिजनों ने बताया कि विगत 5 मई को मीडिया में प्रकाशित खबरों के माध्यम से उसे जानकारी मिली कि रज्जापुरवा गांव में ईशन नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। जिस पर उन्हे शंका हुई और वह रज्जापुर्वा गांव पहुंचे जिस पर पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम हाउस जाकर देखने को कहा।पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने पर पीड़ित परिजनों ने उक्त महिला की  शिनाख्त रूबी के रूप में की। पीड़ित परिजनों ने ससुराली जनों पर रूबी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि उसकी बहन के दो बच्चे आठ वर्षीय मदीना व चार वर्षीय सरताज गायब है। उन दोनों बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चला है। ना ही बहन के ससुरालीजन बच्चों के बारे में कुछ बता रहे हैं।पीड़ित परिजनों ने उक्त दोनों बच्चों के साथ अप्रिय घटना होने की आशंका जताई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर ससुरालीजनों पर कार्यवाही एवं बच्चों की सकुशल बरामदगी की मांग की है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
रामनवमी पर निकाली जा रही शोभायात्रा में माहौल बिगाड़ने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शराब के नशे में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट
भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार मांगने पर मिलती है लाठियां: अखिलेश यादव
प्रशिक्षणों कक्षों का डीएम ने लिया जायजा
मतदान बढ़ाने के लिए डीएम ने डोर टू डोर जाकर किया जागरूक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :