होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  कोरोना काल में रेड क्रॉस सोसाइटी की भूमिका सराहनीय - मुख्य चिकित्सा अधिकारी
 
कोरोना काल में रेड क्रॉस सोसाइटी की भूमिका सराहनीय - मुख्य चिकित्सा अधिकारी
Updated: 6/16/2021 7:29:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

कोरोना काल में रेड क्रॉस सोसाइटी की भूमिका सराहनीय - मुख्य चिकित्सा अधिकारी
महिला विशेष व अभिभावक टीकाकरण केंद्र पर एक  जून से अब तक लगे 899 टीके 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस इटावा,  16 जून 2021।
कोरोना संक्रमण काल में जहां विभिन्न सामाजिक संगठन मदद के लिए आगे आ रहे हैं , वहीं जनपद में रेड क्रॉस सोसाइटी की भूमिका भी  काफी सराहनीय  रही  है । रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से लोगों को मदद करना, मास्क बांटना,टीकाकरण के लिए लोगों को जागरुक बनाना ,  जनपद में सैनिटाइजेशन करवाना  आदि कार्य पूरी जिम्मेदारी से रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा किए गए हैं। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान दास का। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का कार्य बहुत ही सराहनीय  है। रेड क्रॉस सोसाइटी इटावा के सचिव हरि शंकर पटेल ने बताया कि महिला विशेष टीकाकरण केंद्र   और अभिभावक स्पेशल टीकाकरण   केंद्र पर एक  जून से अब तक 899 टीके लगवाए जा चुके हैं । कोरोना काल में रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी वॉलिंटियर्स ने अच्छा काम किया और आगे बढ़कर रेड क्रॉस के कार्यों को करने के लिए हमेशा तत्पर रहें | मैं इन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और भविष्य में इनसे इसी सहयोग की कामना करता हूं।
रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ केके सक्सेना ने कहा - जिलाधिकारी  के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में जनपद  रेड क्रॉस सोसाइटी लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कोरोना की दूसरी लहर में जनपद में सघन तरीके से सैनिटाइजेशन का काम किया गया। लॉकडाउन के समय होमगार्ड और पुलिस विभाग में कार्य करने वाले लोगों को मास्क का वितरण किया। साथ ही आम जनमानस को कोरोना की दूसरी लहर में लगभग रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 20000 मास्क वितरित किए गए। 
महिलाओं को टीकाकरण के लिए किया गया प्रोत्साहित 
डॉ सक्सेना ने बताया - रेड क्रॉस भवन में महिला स्पेशल टीकाकरण बूथ के साथ अभिभावक बूथ भी चलाया जा रहा है, जिसमें कई लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर नहीं आते तब रेड क्रॉस सोसाइटी के वॉलिंटियर उन लोगों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हैं  और टीकाकरण करवाते हैं।  रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव हरिशंकर पटेल ने बताया कि रेड क्रॉस भवन में जब महिला विशेष टीकाकरण केंद्र बनाया गया तब कुछ महिलाएं टीका लगवाने से डर रही थी तो मैंने स्वयं उनको समझाया कि  टीका लगवाने के बाद किसी भी तरह से कोई परेशानी नहीं होगी, और उन महिलाओं की जिज्ञासाओं को शांत किया और टीका लगवाने के लिए उन सभी को प्रेरित किया।
जनपद में कराया गया सैनिटाइजेशन
हरि शंकर पटेल ने बताया - रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में जा-जा कर सैनिटाइजेशन किया गया  और साथ ही आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकेवर ब्लॉक,लखना ब्लॉक, बसरेहर ब्लॉक के गांव और प्राइवेट नर्सिंग होम में जाकर भी सैनिटाइजेशन किया गया। डॉ सक्सेना ने बताया कोरोना की दूसरी लहर में जब कोरोना संक्रमित लोगों को रेमडेसिविर इंजेक्शन की आवश्यकता हुई और बाजार में यह उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। तब रेड क्रॉस सोसाइटी ने बहुत ही कम दाम पर यह इंजेक्शन लगभग 20 मरीजों के लिए उपलब्ध कराया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नेत्र रोग विभाग के नवीनीकरण पर ग्रेटर रोटरी का मिला अहम सहयोग
चालक की लापरवाही के चलते पिकप पलटा, तीन की मौत 20 घायल
बेसहारा मानसिक रोगियो का सहारा बना यूपीयूएमएस का मानसिक रोग विभाग
मीजिल्स-रूबेला में भी कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करना आवश्यक - डीआईओ
विश्व हीमोफीलिया दिवस पर कानपुर मेट्रो ने किया जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन।
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :