होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  सत्य का साक्षात्कार : कोरोना
 
सत्य का साक्षात्कार : कोरोना
Updated: 6/18/2021 1:31:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सत्य का साक्षात्कार : कोरोना
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पुणे```मैंने अपने जीवन में कई समाज सुधारकों के बारे में पढ़ा है जैसे: राजा राम मोहन राय, स्वामी दयानन्द सरस्वती, स्वामी विवेकानंद, ईश्वर चन्द्र विद्यासागर, मदर टेरेसा इत्यादि, परंतु सुधार की इस परिवर्तन यात्रा में उन्हें कई वर्षो का समय लगा। इसके विपरीत स्थितियों को समझने एवं उसे सुधारने में एक अदृश्य विषाणु अल्प समय में इतना वृहद परिवर्तन कर देगा यह तो अकल्पनीय था। सच्चे रिश्तों में अंतर को पहचानने की भूमिका भी कोरोना ने बखूबी सिखाई है। कई खोखली प्रथाओं, झूठे आडंबरों से पर्दा उठाने के लिए तो कोरोना का हृदयतल से धन्यवाद किया जाना चाहिए। कोरोना ने तो अर्थ (धन) को भी अनर्थ को रोकने में अपाहिज बना दिया। शक्ति (पद और पहचान) भी प्राणों को बचाने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकी। “जन्म-मृत्यु नियति की देन है” यह सत्य तब समझ आया, जब कई जनमानस विषम परिस्थितियों में भी स्वस्थ होकर जीवन का आनंद लेने लगे और पर्याप्त सुविधा सम्पन्न होते हुए भी कई लोग काल का ग्रास बन गए।
कोरोना कालाबाजारी में एक ओर कई लोगों का आतंकवादी रूप प्रत्यक्ष हुआ, वहीं कई पुण्यात्माओं ने मानवसेवा में अपना योगदान देकर इंसानियत की राह में अपना कद बढ़ा लिया। हर समय जान देने की बात करने वाले लोगों ने भी किनारा कर लिया और कई लोगों ने अप्रत्यक्ष रूप से मनोबल बढ़ाकर, सलाह देकर यथार्थ धरातल पर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। अंधविश्वासों के दुष्कर परिणाम भी कोरोना ने दिखाए और ज्ञान-विज्ञान की सत्यता को भी प्रमाणित रूप प्रदान किया। हमें सही अर्थों में आत्मनिर्भर बनना होगा इसका कोरोना ने हमें ज्ञान कराया। समय रहते स्थितियों के सूक्ष्म विश्लेषण की आवश्यकता को भी कोरोना ने उजागर किया।
कोरोना ने भूख की चीख को भी तीव्रता प्रदान की। पाश्चात्य संस्कृति की वास्तविकता वर्तमान परिस्थितियों में सामने आई और भारतीय संस्कृति की महत्ता समझ आई। हम चाँद-सितारों की यात्रा को करने में तो सक्षम हुए पर समाप्त होती जीवन यात्रा को बचाने में हम असमर्थ रहें। इंसान ने ही इंसान और इंसानियत को लूटा। कोरोना काल ने श्वासों का व्यापार दिखाया। हवा में जहर घुलने, अपनों का संग व पर्याप्त जरूरी संसाधन न मिलने से झुंझलाहट, बेबसी और अश्रुधारा चहु ओर दिखाई दी। कोरोना कहर के बीच तो शवो को भी शमशान में कतार में लगना पड़ा।
बीते वर्षों में कोरोना काल ने हमें कई सत्य से साक्षात्कार कराया है। सीमित संसाधनों के बीच भी हर्ष से जीवन यापन करना संभव है। समाज में कुरीतियों, अंधविश्वासों, अफवाहों को समाप्त करने की नितांत आवश्यकता है। स्वच्छता के नियम पहले भी जरूरी थे और आज भी। ईश्वर की बनाई इस सृष्टि में संतुलन आवश्यक है, किसी भी प्रकार की अति और अल्पता का यहाँ कोई स्थान नहीं है।```
*डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आठ दिवसीय व्याख्यान शृंखला का शुभारंभ
छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण कर पृथ्वी को बचाने का दिया संदेश
आईपीएस बनकर देश सेवा की हसरत - आयुष गुप्ता
महर्षि वशिष्ठ विद्याश्रम इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र छात्राओं ने रिजल्ट आते ही जमकर मनाया जश्न
आर एस एजुकेशन सेंटर इंटर कॉलेज बर्रा का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :