महिला ब्राह्मणों का उत्पीड़न बंद हो - सपा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | समाजवादी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में संपन्न हुई बैठक में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा महिला ब्राह्मण एवं खुशी दुबे का हो रहा उत्पीड़न पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए नगर उपाध्यक्ष सुभाष त्रिवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ब्राह्मण विरोधी सरकार है इस सरकार में महिला ब्राह्मणों एवं ब्रह्मणों का उत्पीड़न बहुत बढ़ गया है खुशी दुबे जो एक लड़की है सरकार उसका लगातार उत्पीड़न कर रही है वह बेचारी शादी के तीसरे दिन ही विधवा हो गई और अब वह इस छोटी उम्र में विधवा होने का दंश जीवन भर सहन करेगी योगी सरकार के इशारे पर खुशी दुबे का उत्पीड़न किया जा रहा है जबकि लड़की की कोई जात नहीं होती है सरकार के इशारे पर उसके साथ बहुत अत्याचार हो रहा है जेल में बंद खुशी दुबे को न्याय दिलाने की सपा मांग करती है परंतु सरकार के इशारे पर खुशी दुबे को न्याय नहीं मिल पा रहा है समाजवादी पार्टी खुशी दुबे का समर्थन करते हुए सरकार से उसे न्याय दिलाने तथा उसके ऊपर लगे गंभीर अपराधिक मुकदमे वापस लेने की भी मांग करती है इसके बाद भी अगर खुशी दुबे को को न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी उस को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर एक बड़ा आंदोलन करके सरकार की ईट से ईट बजाने का कार्य करेगी भाजपा सरकार में महिला ब्राह्मणों एवं महिलाओं को
चरम सीमा पर है बैठक में गौरव बाजपेई रवि कांत बाजपेई इ टू बाजपेई शरद पांडे पंडित राजू भैया गौरव तिवारी पंडित शैलेंद्र आकाश मिश्रा अनिल पांडे ,आशीष मिश्रा, मोनू बाजपेई आदि लोग उपस्थित रहे |