राज्य महिला आयोग की सदस्य ने देखीं स्वास्थ्य व्यवस्थाएं
-जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचीं। उन्होने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था का अवलोकन किया। महिला वार्डों में भर्ती मरीजों के हाल जाने और दवा वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शुक्रवार को जिले के भ्रमण पर आईं राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को परखा। महिला जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। महिला वार्ड में भर्तीं मरीजों से वार्ता कर अस्पताल मंे मिल रहीं चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में जाना। अस्पताल परिसर एवं वार्डों की साफ-सफाई को देखा। निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां पाए जाने पर चिकित्सा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होेने कोरोना वैक्सीनेशन कार्य का भी अवलोकन किया। श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया गया कि पिछले एक माह से प्रदेश में अभियान चलाकर सभी महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कन्नौज में महिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। आयोग की सदस्य के मुताबिक महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।