स्नातक महासंघ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर किया सम्मानित।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | राष्ट्रीय स्नातक महासंघ उत्तर प्रदेश कानपुर जिला इकाई की एक बैठक सोमदेव प्लाजा किदवई नगर में संपन्न हुई जिसमें जिला अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी द्वारा जनपदीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंप कर उन्हें सम्मानित किया गया व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष तिवारी को अंग वस्त्र पहनाकर व वृक्ष भेंट कर सम्मानित किया तथा जिला अध्यक्ष उन्नाव शिशिर अस्थाना का भी सम्मान किया ।क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष तिवारी ने सभी मनोनीत जनपदीय पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई व सभी ने संकल्प लिया की संगठन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में शिक्षित स्नातकों व बेरोजगारों को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ेंगे और उनकी समस्याओं को जानकर सरकार से उन्हें रोजगार दिए जाने की मांग उठाएंगे साथ ही विशिष्ट व असंगठित क्षेत्र, कृषि क्षेत्र आदि में जहां रोजगार की प्रबल संभावनाएं हैं युवाओं को उनकी जानकारी देकर व उन्हें प्रशिक्षित कर उन्हें स्वाबलंबन प्रदान करेंगे तथा उन्हें रोजगार मांगने वाला नहीं रोजगार देने वाला बनाने का प्रयास करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष संतोष तिवारी ने सुनील यादव महामंत्री, प्रत्यूष द्विवेदी उपाध्यक्ष, आलोक द्विवेदी कोषाध्यक्ष,गौरव मिश्रा, मंत्री, अरविंद कुमार उपाध्यक्ष, रितेश शुक्ला उपाधक्ष , शरद तिवारी आई टी प्रभारी,श्रीमती सुनीता शुक्ला मंत्री, पूर्णिमा कुरील मंत्री ,गौरव मिश्रा मंत्री ,शाहिद अंसारी मंत्री ,रूपम गुप्ता मंत्री, पीयूष मेहरोत्रा मंत्री, अभिषेक अस्थाना मंत्री आदि को पद की शपथ दिलाई।
|