भाजपा कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाए सरकार की योजनाएं - सलिल विश्नोई
*केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार रामराज्य की परिकल्पना को लेकर कर रही कार्य - सलिल विश्नोई
(अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की परिकल्पना हो रही साकार)
*भाजपा महानगर कार्यसमिति की बैठक संपन्न कई प्रस्ताव हुए पास
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी 23 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देश और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। उक्त उद्बोधन भारतीय जनता पार्टी महानगर वाराणसी द्वारा आयोजित कार्यसमिति बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य एवं जिला प्रभारी सलिल विश्नोई जी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
बैठक तीन सत्रों में आयोजित किया गया।
मारवाड़ी युवक संघ भवन, लक्सा में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य वक्ता श्री सलिल विश्नोई जी, शंकर गिरी मनीष कपूर, कमलेश कुमार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव तथा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय जी तथा उपस्थित अतिथियों ने भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। महानगर उपाध्यक्ष डॉ गीता शास्त्री में वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया।
महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय जी ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता श्री संजय बिश्नोई जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के समय विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार, इसके संगठन तथा कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर पारस पत्थर के जैसा कार्य किया।विश्नोई जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद की चर्चा करते हुए कहा कि पंडित जी ने जिसका सपना देखा था, उसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब शोषित वर्ग के लोगों के जीवन को ऊंचाई पर ले जाने के लिए अनेकों जनोपयोगी योजनाओं को लागू किया गया। सुशासन व विकास के माध्यम से अंत्योदय का लक्ष्य प्राप्त करना ही हम सभी कार्यकर्ताओं का मूल मंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति सत्ता प्राप्ति नहीं अपितु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए सेवा का माध्यम है।
श्री बिश्नोई जी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी ने कार्यकर्ताओं के बल पर डॉक्टर मुखर्जी के भी सपनों को साकार करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान पर वैचारिक मतभेद होने के बाद उन्होंने नेहरू कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। परंतु श्री मोदी जी तथा लौह पुरुष अमित शाह ने चुटकी बजाते हुए धारा 370 और 35A को समाप्त कर, उनके भी सपनों का साकार किया। आज कश्मीर शांति की ओर बढ़ रहा है। पाकिस्तानी शरणार्थियों को नागरिकता देने का भी कार्य श्री मोदी जी के ही नेतृत्व में संभव हो सका है। श्री विश्नोई जी ने कहा की सन् 2014, 2017, 2019 और 2021 तक में काशी में आमूलचूल परिवर्तन श्री मोदी जी और योगी जी की ही देन है।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर नीलकंठ तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र के निर्माण में राष्ट्रीय अस्मिता का धरोहर श्री राम मंदिर का निर्माण श्री मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव हो सका है। डॉक्टर तिवारी जी ने कहा कि प्रदेश सरकार के संकल्प पत्र के संस्कृति विभाग के 100% कार्यों को पूरा करा लिया गया है। पूरे प्रदेश में 300 से भी अधिक धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि *संस्कृति का भी एक विश्वविद्यालय का निर्माण होने जा रहा है।*
द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश कुमार जी ने आगामी कार्य योजनाओं के साथ सन् 2022 की फतेह की रूपरेखा रखी। उन्होंने आगामी कार्य योजनाओं के विषय को बिंदुवार रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी त्याग, तपस्या और बलिदान की पार्टी है। जो अनुशासन से चलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों के साथ तैयारियां करते हुए, मंडल कार्यसमिति की बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करें।
तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दो सांसदों से शुरू होने वाली पार्टी आज पूरे भारतवर्ष में वटवृक्ष की तरह अपने विचारों की छाया दे रही है। 12 करोड़ से ज्यादा सदस्य अपनी मेहनत से आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का कार्य किया है।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन 2022 के लिए सभी कार्यकर्ता बूथ एवं पन्ना प्रमुख तक पूरी तैयारियां कर लें। हमारा बूथ, हम जीतेंगे का संकल्प लेकर और बूथ मजबूत कैसे हो, इसके लिए अभी से तैयारियों में जुट जाना है। श्री महेश श्रीवास्तव जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ही सुशासन के साथ सेवा का कार्य करता है।तीन सत्रों के कार्यक्रमों का संचालन नवीन कपूर, साधना वेदांती और राहुल सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन आत्मा विशेश्वर, डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव एवं इंजीनियर अशोक यादव ने दिया।बैठक के अंत में कोरोना काल में मृतक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया।
महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकर गिरी, मनीष कपूर, धर्मेंद्र सिंह, नवरतन राठी, डॉक्टर सुदामा पटेल, नम्रता चौरसिया, शैलेंद्र श्रीवास्तव, डॉक्टर सुनील मिश्र, अनिल श्रीवास्तव, नंदजी पांडेय, जेपी सिंह एडवोकेट, राजकुमार शर्मा, अशोक तिवारी, प्रदीप अग्रहरि, वैभव कपूर के साथ मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, एडवोकेट अशोक कुमार, अशोक पटेल, हरि केसरी, मधुप सिंह, किशन कनौजिया, डॉ अनुपम गुप्ता, बृजेश चौरसिया, नीरज जायसवाल, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य, डॉक्टर रचना अग्रवाल, धीरज गुप्ता, कुणाल पांडेय, कुशाग्र श्रीवास्तव, कुसुम पटेल, सौरव मिश्रा, अनिल सागर, बबलू सेठ, शकील अहमद के साथ महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष तथा कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।