महादेवी गंगा नदी के पुल की रेलिंग टूटी, हादसे की आशंका
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। महादेवी घाट के गंगा नदी पुल की टूटी रेलिंग से हादसे की आंशका बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द ही पुल की रेलिंग की मरम्मतीकरण कराए जाने की मांग की है।महादेवी गंगा नदी पुल की टूटी रेलिंग के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल पर दो स्थान पर रेलिंग टूटी हुई है। यह पुल कन्नौज और हरदोई जाने वाले मार्ग को जोड़ता है, जिसके चलते यातायात अधिक रहता है। पुल की रेलिंग टूटी होने से यहां हर समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। यहां के स्थानीय निवासियों ने आलाधिकारियों से इस पुल की टूटी रेलिंग को ठीक कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर लोग पुल पर खड़े होकर गंगा मइया के दर्शन करते हैं, रेलिंग टूटी होने से कभी भी हादसा हो सकता है।यहां के निवासी छोटे-छोटे बच्चे भी पुल पर टहलते रहते हैं।यदि यही हाल रहा तो बड़ा हादसा होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है।