गांजा बिक्री के विरोध पर पूर्व बसपा पार्षद प्रत्याशी के घर में पथराव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | योगी सरकार में भी दबंगों की दबंगई जबर्दश्त फलफूल रही हैं, जिससे पीड़ितों में भय व्याप्त है | गत दिन पहले किदवई नगर थाना क्षेत्र के जूही गौशाला हमीरपुर रोड स्थित मकान नंबर 133/1 में गांजा माफियाओं ने गांजा बिक्री का विरोध करने पर पीड़ित के घर पर पथराव कर दिया किसी तरह पीड़ित जान बचा घर में छिपा आसपास के लोगों के ललकारने पर गांजा माफिया भागे पुलिस को सूचना दी गई | घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी | पीड़ित ने थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई | पीड़ित पूर्व बसपा पार्षद प्रत्याशी मनोज कुमार निषाद पिता हरिश्चन्द्र निषाद ने बताया कि वह 133/1 जूही गौशाला थाना किदवई नगर का निवासी है | घर के सामने बनी एक बस्ती में रोज अज्ञात लोगों द्वारा सुबह 6 बजे से देर रात तक गांजा की खुलकर बिक्री की जाती हैं जिसका उन्होंने विरोध किया तो गांजा माफियाओं ने उनके घर पर पथराव कर दिया जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई |
|