सदर विधायक अनिल दोहरे बोले: झूठ और नफरत के सहारे चलती है भाजपा की पूरी राजनीति
- पर्यटक आवास गृह में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए सपा नेताओं ने भाजपा पर बोला हमला
सपा नेताओं ने कहा जनता सब जानती है, विधानसभा चुनाव में जनता ही देगी जवाब
--भाजपा नेताआें द्वारा गिनाईं गईं उपलब्धियां झूठ का पुलिन्दा
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने रविवार को प्रेस वार्ता कर सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, जिसको समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा का झूंठ का पुलिन्दा बताया। मंगलवार को सपा नेताओं ने पर्यटक आवास गृह में प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा नेताओं द्वारा गिनाए गए विकास कार्यों को सपा शासन काल के दौरान कराए गए कार्य बताए।
मंगलवार को पर्यटक आवास गृह में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए सदर विधायक अनिल दोहरे, जिलाध्यक्ष कलीम खां, पूर्व विधायक अरविन्द यादव, सपा नेता श्याम सिंह यादव, जय कुमार तिवारी ने भाजपा नेताओं द्वारा बताए गए विकास कार्यों को झूठ का पुलिंदा बताया। सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि जो भी विकास कार्य भाजपा नेताओं ने गिनाए हैं, वह सब सपा शासनकाल के दौरान कराए गए थे। सपा सरकार की उपलब्धियों का भाजपा सरकार फीता काटकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। उन्होने कहा कि भाजपा नेता बताए कन्नौज में कहां विकास कराया है सपा सरकार में जिन बड़ी परियोजनाओं की आधार सिला रखी गयी थी वह अभी तक पूरा नही करा पाए। भाजपा सरकार झूठी सरकार है वह झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। सपा नेता जय कुमार तिवारी ने कहा कि भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कन्नौज की जनता से इतना बड़ा झूठ बोला गया है कि सारे काम उनकी सरकार ने कराएं। अपने रिपोर्ट कार्ड में दिखाया कि 1143 सड़के बनाई। तिर्वा क्रासिंग का पुल, ईशन नदी का पुल बनाया। 80 पंचायत भवनों का निर्माण व ढाई सौ स्कूलों का निर्माण बताया तमाम लाभार्थियों को कृषि विभाग उद्यान विभाग के तहत लाभ देने की बात कही। ऐसे सौ लाभार्थियों की सूची जारी कर दें कि हमने इन किसानों को ट्रैक्टर दिया हैरो, कल्टीवेटर दिया।उन्होने कहा कि जनता सब जानती है। सपा शासनकाल में जिन सड़कों पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जो विकास कराया गया था जिनका शिलायन्स व उद्घाटन हुआ था उन विकास कार्यों पर लगाए गए शिलालेखों को हटाकर अपने शिलालेख लगा लिए गए हैं।उन्होने कहा कि जनता आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।