होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  बीएनएसडी शताब्दी वर्ष कार्यक्रम मे डिप्टी सीएम बोले शिक्षक शिक्षा देकर समाज का परिवर्तन करता है
 
बीएनएसडी शताब्दी वर्ष कार्यक्रम मे डिप्टी सीएम बोले शिक्षक शिक्षा देकर समाज का परिवर्तन करता है
Updated: 9/27/2021 8:12:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

बीएनएसडी शताब्दी वर्ष कार्यक्रम मे डिप्टी सीएम बोले शिक्षक शिक्षा देकर समाज का परिवर्तन करता है।
U-250 माध्यमिक विद्यालय, 166 पं. दीनदयाल मॉडल स्कूल, 77 डिग्री कॉलेज व 12 वि.वि. प्रगति पर:उप मुख्यमंत्री
U- नई शिक्षा नीति में शिक्षा के स्तर में बदलाव कर युवकों को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर रोजगार को मिला बढ़ावा: डॉ. दिनेश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बीएनएसडी इण्टर कालेज, चुन्नीगंज के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर उपस्थित वयोवृद्ध पूर्व शिक्षक एवं पूर्व छात्रों को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सम्मानित किया। बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों, छात्रों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनको आज यहां पर शिक्षकों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस विद्यालय के पूर्व छात्रों ने विदेशों में भी अपनी अमिट छाप बनायी है। उन्होंने कहा कि अध्यापक की पहचान पठन,पाठन की प्रक्रिया से होती है। अध्यापक की कोई कीमत नही होती। उन्होंने कहा कि जिसने अध्ययन छोड़ दिया वह अध्यापक नही हो सकता। उन्होंने कहा कि कानपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई ने भी शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में शिक्षा के स्तर में बदलाव हो रहा है तथा युवकों को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 250 माध्यमिक विद्यालय, 166 पं0 दीनदयाल मॉडल स्कूल, 77 डिग्री कॉलेज तथा 12 विभिन्न विश्वविद्यालय बन रहे हैं। इस मौके पर पूर्व शिक्षकों तथा पूर्व छात्रों का मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रुप से अजय अग्निहोत्री, एसएन त्रिपाठी, केएन अवस्थी, आदित्य शंकर पाजपेई, प्रमोद टण्डन, आरसी बाजपेई तथा पीसी महरोत्रा आदि को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक शिक्षा देकर समाज का परिवर्तन करता है। शिक्षकों को हमेशा नये-नये विषयों में अध्यन करते रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय 100 साल से अधिक पुराना है, विद्यालय परिवार का कर्तव्य है कि विद्यालय में अध्यनरत छात्रों का और अच्छा उज्ज्वल भविष्य कैसे बनाये इस पर विचार करना चाहिये। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिये नकल विहीन परीक्षायें आयोजित की गयी तथा परीक्षा केन्द्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के साथ बनाये गये। परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कन्ट्रोलरुम, चार दिवारी व नकल विहीन परीक्षाये सम्पादित कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाये भी सुनिश्चित की गयी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में आधुनिक लैब, ई-लाईब्रेरी,वाईफाई की सुविधा,स्टार्टअप की व्यवस्था की गयी है जिससे कि शिक्षण कार्यो में और अधिक सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक पुराने अशासकीय विद्यालयों जो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है उनकी मरम्मत हेतु स्कूल प्रबंधन द्वारा जो व्यय किया जायेगा उतनी धनराशि सरकार द्वारा मुहैया करायी जायेगी। वित्तविहीन शिक्षकों को मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना में शामिल किये जाने तथा उनकी नियमावली भी शीघ्र बनायी जायेगी। 
इस अवसर पर उच्च शिक्षा,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायकगण उपेन्द्र पासवान, सुरेन्द्र मैथानी,एमएलसी अरुण पाठक, डॉ. वीरेन्द्रजीत सिंह, अध्यक्ष श्री ब्रह्मवर्त सनातनधर्म महामंडल सहित, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, विद्यालय प्रबंधक सुरेन्द्र कक्कड, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आर.सी. सिंह, नीतू सिंह व डॉ. कमल किशोर गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के 28 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 99 व उससे अधिक परसेंटाइल
ग्लोबल एजुकेशन फेयर - 2024, 28 को
डॉ विजय लक्ष्मी का व्याख्यान दौरान किया गया सम्मान
आठ दिवसीय व्याख्यान शृंखला का शुभारंभ
छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण कर पृथ्वी को बचाने का दिया संदेश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :