सीएसए कुलपति ने राष्ट्रपिता गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वी जयंती के अवसर पर सीएसए में गांधी पर्व का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम..... को भी गाया एवं सुना गया। तत्पश्चात कुलपति ने अपने व्याख्यान में बताया कि बापू ने अहिंसा के दम पर अंग्रेजों से देश को आजाद करा दिया था। इसलिए बापू आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।कुलपति ने कहा कि बापू ने बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त कर बड़ा अफसर बनना उचित नहीं समझा।बल्कि अपना पूरा जीवन देश और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। इस दौरान कुलपति ने बताया कि गांधीजी के आंदोलनों में दांडी यात्रा, भारत छोड़ो आंदोलन, असहयोग आंदोलन एवं विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार प्रमुख थे। गांधी जयंती के अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ आरपी सिंह ने बताया कि आज का दिन पूरा विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने बताया कि गांधी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था इसलिए विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित छात्रावास के आस पास एवं मुख्य परिसर में कुलपति एवं संकाय सदस्य एवं कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात विश्वविद्यालय परिसर को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के सभी निदेशक, अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
|