होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  मंडलायुक्त ने किया महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण
 
मंडलायुक्त ने किया महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण
Updated: 10/3/2021 12:45:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मंडलायुक्त ने किया महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मंडलायुक्त डॉ राजशेखर ने आयुक्त कार्यालय परिसर में 02 अक्टूबर (गांधी जयंती) के शुभ अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडलायुक्त ने कहा कि कैलेंडर में 02 अक्टूबर की तिथि एक महान तिथि के रूप में जानी जाती है। महात्मा गांधी के विचारों एवं उनके आदर्शों को हम सब लोग अपने व्यक्तित्व जीवन पर अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके त्याग एवं बलिदान से ही हम सब लोग इस महान भारत देश में स्वतंत्र नागरिक की तरह से जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी उनके ऋणी हैं, जिन्होंने सब कुछ न्यौछावर करते हुए हम लोगों को इस महान भारत देश में स्वतंत्र नागरिक के रूप में जीने का अधिकार दिया। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक समय भारत देश को समर्पित करते हुए हम लोगों को देश के प्रति अपने कर्तव्य एवं सत्य निष्ठा का सबसे बड़ा पाठ सिखाया है, उनकी जीवन शैली हम लोगों को सदैव सत्य के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करती हैउन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी को नोबेल शान्ति पुरस्कार से कई बार मनोनीत किया गया है, वे प्रत्येक दिन एवरेज 18 किलोमीटर पैदल चलते थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री  ने देश के साथ पूरे विश्व में अपनी छवि छोड़ी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के प्रयासों से ही आज हम देश में स्वतंत्र नागरिक बने हैं और स्वतन्त्र जीवन में गर्व की अनुभूति महसूस कर रहे है। इस अवसर पर अपर आयुक्त सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी विशाख ने 02 अक्टूबर (गांधी जयंती) के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरान्त उन्होंने स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी  धर्मपाल सैनी व अन्य स्वतन्त्रा संग्राम सेनानियों के परिजनों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी हमारे प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज दो महापुरुषों का जन्मदिन है जिनसे हमें प्रतिदिन सीखने की प्रेरणा मिलती है। महात्मा गांधी ने कहा था कि मेरी जीवनी मेरा संदेश है। उन्होंने सत्य एवं अहिंसा का संदेश दिया तथा स्वच्छता अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के द्वारा ही गांधी जी ने आजादी की लडाई लडी व सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि गांधी ने सत्याग्रह आंनदोलन व अन्त्योदय का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पं0 लाल बहादुर शास्त्री  एक कुशल प्रशासक तथा इमानदारी के रुप में जाने जाते थे। वह बहुत ही सरल व सादगीपूर्ण स्वभाव के थे। उन्होंने कहा कि हमें इन महापुरुषों के सिद्धान्तों को अपना कर कार्य करना चाहिए तथा अपने कार्यालय परिसरों में पूर्ण स्वच्छता रखनी चाहिए। इसी के साथ समाज के अंतिम छोर के गरीब व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुॅचाने हेतु कार्य पूरी इमानदारी व लगन से करना चाहिये। कार्यक्रम में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी  धर्मपाल सैनी ने संबोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा पर चलकर देश को आजादी दिलायी हमें उनके आर्दशों एवं सिद्धान्तों को आवश्यक रुप से अपनाना चाहिये। उन्होंने कहा कि गांधी ने स्वच्छता को विशेष रुप से ध्यान रखने के साथ ही ग्रामीण व कुटीर उद्योगों को बढाने व लगाने पर जोर दिया था, हमें इस ओर और ध्यान देने की आवश्यकता है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर  अतुल कुमार, ए0सी0एम0  वरुण पाण्डेय, स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी परिवार के सतेन्द्र सिन्हा,  हरिराम गुप्ता,  जितेन्द्र सिन्हा सहित अन्य अपर नगर मजिस्ट्रेट व कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विवि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुई चार दिवसीय कार्यशाला
पूर्वी जोन के समस्त थाना प्रभारियों को गूगल मीट के माध्यम से दिए गए निर्देश |
कैलाश भवन में मनाई गई बाबा भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती
सीएसए केवीके ने मनाया स्वर्ण जयंती समारोह
पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने त्योहारों को लेकर सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ की बैठक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :