बेटे द्वारा उत्पीड़न के खिलाफ न्याय के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। राजबाला गुप्ता उम्र 77 वर्ष पत्नी स्व० ठाकु प्रसाद गुप्ता निवासिनी 70 / 59, नथुरी मोहाल थाना हरवंश मोहाल कानपुर नगर की है। प्रार्थिनी के ससुर स्व. छोटे लाल पुत्र स्व. नन्हें लाल ने अपने जीवन काल में एक अन्य सम्पत्ति मकान नम्बर 70 / 35.ए मथुरी मोहाल थाना हरवंश मोहाल में क्रय किया था, जोकि उनकी मृत्यु के उपरान्त प्रार्थिनी के पति स्व. ठाकुर प्रसाद गुप्ता व प्रार्थिनी की ननद स्व0 शान्ती देवी के नाम जरिये वरासतन दिनांक 25/1/2005 को नगर निगम व सरकारी अभिलेखों में दर्ज हुआ। प्रार्थिनी के बड़े पुत्र विवेक कुमार गुप्ता उसकी पत्नी पूनम गुप्ता तथा उनके पुत्र अभिषेक गुप्ता का व्यवहार प्रार्थिनी व प्रार्थिनी की पुत्रियों रचना व भारती तथा प्रार्थिनी के पति से अच्छा न होने के कारण उनके गलत आचरण से व्यथित होकर प्रार्थिनी के पति ने उपरोक्त विवेक कुमार गुप्ता, उसकी पत्नी पूनम गुप्ता व उनके पुत्र अभिषेक गुप्ता से सम्बन्ध विच्छेद कर लिये थे और उनसे कोई मतलब नहीं रखते थे तथा इस बात का प्रकाशन प्रार्थिनी के पति ने दैनिक समाचार पत्र दिनोंकित 04/09/2014 को समाचार पत्र के पेज नंम्बर 4 पर कराया था प्रार्थिनी के पति ने अपने जीवन काल में दिनांक 01/09/2015 को उक्त मकान नम्बर 70 / 35.ए. की एक रजिस्टर्ड वसीयत करायी थी प्रार्थिनी के पति की 27 अप्रैल को मृत्यु हुई। प्रार्थिनी के पति की मृत्यु के उपरान्त उपरोक्त विवेक कुमार गुप्ता पुनम गुप्ता व अभिषेक गुप्ता ने प्राधिनी को कई बार मारा पीटा व प्रार्थिनी के पति के पेंशन के दस्तावेज, मृत्यु प्रमाण पत्र प्रार्थिनी के पति का दोनों नकानों व गाँव के मकान व मन्दिर की चाबियों पुराने जेवरात व 20000/-रूपया चोरी करके ले गया जिसकी रिपोर्ट प्रार्थिनी ने लिखवायी जिसमें विवेचना थाना हरवंश मोहाल में पंजीकृत है।
|