कैथी टोल प्लाजा पर पैसे को लेकर बराबर हो रहा विवाद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस चौबेपुर:कैथी टोल टैक्स चालू हो गया है।अचानक टोल टैक्स लगने से आसपास के लोगो से बराबर विवाद हो रहा है।चौबेपुर, कैथी,रजवाड़ी गोमती नदी पार गाजीपुर के सिधौना,औड़िहार,सैदपुर से बराबर वाराणसी-गाजीपुर एनएच31 पर आने जाने वाले परेशान है।पैसे को लेकर विवाद हो रहा है।आसपास के लोग लोकल होने का धौस दे रहे है।फिर भी बिना पैसा लिया।नही जाने दिया जा रहा है।
*लिंक मार्ग से जा रहे लोग,बच रहे टोल टैक्स से* टोल प्लाजा के दोनों तरह एक किलोमीटर दूरी पर समपार पुल है एक कैथी व दूसरा गोमती नदी पुल पार रजवाड़ी में वाराणसी से गाजीपुर की ओर जाने वाले वाहन कैथी मार्कण्डेय महादेव चौराहे से उरत कर हवाई पट्टी भन्दहा रजवाड़ी से होकर लिंक मार्ग से रजवाड़ी समपार पुल सर से एनएच31 पर चढ़कर रजवाड़ी गोमती नदी का पुल पार कर अपने गंतब्य को जा रहे है।वही गाजीपुर सैदपुर के वाहन गोमती पुर पार कर नीचे उतरकर कैथी मार्कंडेय चौराहे से एनएच31 मार्ग पर चढ़कर चौबेपुर होते हुए वाराणसी शहर की ओर जा रहे है।
*प्राइवेट बस के फ़ास्ट टैग का रिचार्ज न होने पर होती रही किचकिच*
दोपहर में गाजीपुर को जाने वाली प्राइवेट बस यूपी 65 7325 का कंडक्टर ड्राइवर बहस कर रहे थे।उनका कहना था फास्ट टैग है रिचार्ज ही नही हो रहा है।वह चार सौ की जगह आठ सौ रुपये देने को तैयार नही था।बाद में यात्रियों के बहस के बाद बस को रवाना किया गया।
*टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली को चालीस नव युवकों की रखी गयी है फौज* एक कर्मचारी ने बताया कि जो आ रहा है सब बहस कर रहे है।लेकिन वो दो चार ही है।मालिक ने यहा चालीस नवयुवकों को टैक्स वसूली को रखा गया है।बिना पैसा लिए नही जाने दिया जाएगा।चाहे मारपीट ही न करना हो।