सितार वादन और रागिनी सरना के गायन ने बांधा समा
- 30 विशिष्ट महिला व पुरुषों को किया सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी/ पर्यटन विभाग,आश्रय सेवा संस्थान व सुबह ए बनारस के संयुक्त तत्वावधान में राजेंद्र प्रसाद घाट पर आयोजित नवरात्रि महोत्सव के पांचवें दिन शुरवात में ध्रुवनाथ मिश्र के सितार वादन व रागिनी सरना के गायन ने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके बाद दीपक सिंह का वादन तथा अर्चना महस्कर का गायन प्रस्तुत हुआ। माहौल तब जम गया जब पण्डित भोलानाथ मिश्र ने भक्ति गीतों से सभी को आह्लादित कर दिया। जया पांडेय के गायन व अशोक पांडेय के वादन से सांस्कृतिक संध्या का भव्य समापन हुआ।
इसके पूर्व पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी,मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल,प्रो.अरविंद जोशी व विकास प्राधिकरण की सदस्य साधना वेदांती ने दीप प्रज्जवलन किया। कार्यकम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल किए लगभग 30 विशिष्ट महिला व पुरूषों को मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी व कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अंकिता खत्री ने व धन्यवाद ज्ञापन पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने दिया। पूरे महोत्सव का संयोजन आश्रय सेवा संस्था के डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह व सुबह ए बनारस के प्रमोद कुमार मिश्र ने किया। स्वागत भाषण पार्षद नरसिंह दास ने दिया। उपस्थित प्रमुख लोगों में डॉ. रत्नेश वर्मा,श्रीमती मंजू मिश्रा,दीपक मिश्रा,विनय तिवारी,पवन शुक्ला,नलिन नयन मिश्र,गोपाल गुप्ता,संदीप चौरसिया,राहुल सिंह,सुनील शुक्ला,कृष्णमोहन पांडेय,अनूप जायसवाल,मनोज सिंह काका,अक्षयबर सिंह आदि शामिल थे।