नगर निगम मुख्यालय में महापौर की अध्यक्षता में मेट्रो कारपोरशन के मध्य हुई बैठक।
U-महापौर बोलीं, मुआवजा 106 करोड़ से 17 करोड़ कैसे?
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर निगम मुख्यालय में महापौर अध्यक्षता में महापौर प्रमिला पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरशन एवं नगर निगम, जल कल अधिकारियों के मध्य बैठक आहूत हूई ।बैठक में महापौर के निर्देश के क्रम में नगर निगम की भूमि, पार्क इत्यादि के अधिग्रहित भूमि इत्यादि का सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा 106.19 करोड़ तैयार किया गया था, जिसका पूर्व में बैठक 7 सितंबल को संयुक्त निरीक्षण (मेट्रो एवं नगर निगम) के निर्देश दिये गये थे।
संयुक्त निरीक्षण (मेट्रो एवं नगर निगम) के उपरान्त आज बैठक में नगर निगम को भूमि के मुआवजा 17.71 करोड़ महापौर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। महापौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुआवजा 106 करोड़ से 17 करोड़ कैसे हो गया, यह समझ से परे है, इसका पुनः निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, तत्पश्चात् थर्ड पार्टी से जॉच कराई जायेगी। साथ ही यह भी कहा मेट्रो द्वारा बिना सूचना के तोड़-फोड़ शुरू कर किया।
महापौर ने कहा कि 6 सितंबर को अपर नगर आयुक्त प्रथम के बेनाझाबर स्थित बंगले के पास मेट्रो द्वारा कराये जा रहे अवैध निर्माण को नगर निगम द्वारा गिरा दिया गया था, किन्तु उसके मलबे को अभी तक नहीं हटाया गया है। महापौर ने कहा वहॉ पर अवैध रूप से लोग रह रहे थे,अपर नगर आयुक्त प्रथम के बंगले की बाउन्ड्रीवाल ही वास्तविक मानी जायेगी। महापौर ने मेट्रो अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईआईटी से मेट्रो मार्ग में जहॉ-जहॉ नगर निगम मार्ग प्रकाश की खंभे एवं लाईट हटाये गये है, वह मेट्रो को ही लगाना होगा।मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि बेनाझाबर से काफी मलबा हटा दिया गया है, कुछ बाकी है, उसे भी हटा दिया जायेगा, साथ ही मार्ग प्रकाश विभाग के जो भी खंभे एवं लाईट हटाये गये है, उन्हें भी लगाये जाने की कार्यवाही की जायेगी।महापौर ने महाप्रबंधक जल कल को निर्देशित किया कि बेनाझाबर के आस-पास जो भी अवैध रूप से रह रहे है, उनकी सूची तैयार कर हटाये जाने की कार्यवाही करायें। अगली बैठक हेतु तिथि 28 अक्टूबर नियत की गयी ।
बैठक में अरविन्द कुमार राय, अपर नगर आयुक्त, एसके सिंह, मुख्य अभियन्ता (सिविल), यशवीर सिंह, जोनल अभियन्ता, जोन-6, नीरज गौड़, महाप्रबंधक जल कल, केपी आनन्द, सचिव जल कल, एसके गुप्ता, जोनल अभियन्ता जोन-4 जल कल, एसके अग्निहोत्री अधिशाषी अभियन्ता (सिविल) मेट्रो, सुधाीर कुमार उप मुख्य अभियन्ता मेट्रो, रंजन सिंह, लेखपाल मेट्रो इत्यादि उपस्थित रहे।
|