उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारियों ने डीआईओएस की भेंट
-जिले के कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण पर हुई चर्चा,कई समस्याओं का डीआईओएस ने किया निस्तारण
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ आलोक प्रजापति
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश संरक्षक ओम प्रकाश यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक से भेंट कर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।डीआईओएस राजेन्द्र बाबू ने कर्मचारियां की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।
बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश संरक्षक ओमप्रकाश यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला डीआईओएस राजेन्द्र बाबू से मिले और उन्होने कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया।कर्मचारियां की समस्याओं को सुनकर डीआईओएस राजेन्द्र बाबू ने कई समस्याओं का निस्तारण किया। यहां से संगठन के पदाधिकारियां ने गोमती देवी गर्ल्स इण्टर कालेज और सेठ बासुदेव सहाय इण्टर कालेज में पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली के तहत 22 अक्टूबर को आयोजित होनी वाले प्रदर्शन और पदयात्रा की रणनीति तय की। बताया कि 22 अक्टूबर को बेसिक शिक्षा कार्यालय निकट रोडवेज बस स्टैंड के निकट स्थित पुराना बीएसए कार्यालय से पदयात्रा करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से समय से पहुंचने की अपील की गई।इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री संजीव कुमार मिश्रा,जिलाध्यक्ष मनीष सक्सेना,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, एसबीएस इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्रलाल सिंह, जिला संरक्षक विवेक द्विवेदी,सौरभ त्रिपाठी,विकास तिवारी,अजय प्रकाश सिंह,मोहम्मद अकील खान,विजय कुमार गुप्ता,रोशन लाल आदि मौजूद रहे।