होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  आरबीएसके ने फैलाया काजल की अंधेरी दुनिया में उजाला
 
आरबीएसके ने फैलाया काजल की अंधेरी दुनिया में उजाला
Updated: 12/3/2021 11:59:00 PM By Reporter- Rahul dubay orai

आरबीएसके ने फैलाया काजल की अंधेरी दुनिया में उजाला
जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रस्त काजल का कराया आपरेशन, देखने के साथ पढऩे भी लगी काजल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस जालौन, 3 दिसम्बर 2021।मेरी बिटिया शायद कभी देख नहीं पाती। यदि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) योजना के तहत बच्ची का मुफ्त इलाज न होता है। यह कहना है रामपुरा ब्लाक के पचोखरा गांव निवासी अमर सिंह का। उनका कहना है कि वह दूसरों से खेती बंटाई पर लेकर उसमें सब्जियां उगाकर किसी तरह सात सदस्यी परिवार का भरण पोषण करते हैं। इसमें इतना नहीं कमा पाते है कि महंगा इलाज करा पाते है। रामपुरा ब्लाक की आरबीएसके टीम के डॉ महेंद्र कुशवाहा और पैरामेडिकल स्टाफ  आशुतोष ने मदद की। जिसका नतीजा यह है कि बेटी आज देख सुन और पढ़ पा रही है।
रामपुरा ब्लाक की आठ वर्षीय काजल जन्मजात मोतियाबिंद की बीमारी से पीडि़त थी। जिसकी वजह से परिजन परेशान थे। अमर सिंह बताते हैं कि पत्नी सरस्वती भी दोनों पैरों से दिव्यांग है, वह चल नहीं पाती है। दो बेटे संजय और मयंक है। बेटी की बीमारी और आर्थिक हालत की वजह से चिंतित रहा करते थे। करीब तीन साल पहले आरबीएसके की टीम ने बेटी की एक आंख का आपरेशन कराया था। साथ ही आश्वासन दिया था कि उसकी दूसरी आंख का भी आपरेशन कराएंगे। इसके बाद दोबारा टीम आई और आपरेशन कराने को कहा। टीम ने पूरी मदद की। अपने साथ इलाज के लिए ले गई और झांसी मेडिकल कालेज में जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रस्त बच्चों के आपरेशन के लिए कैंप लगाया गया था। जहां बीती पिछले माह बेटी का आपरेशन हुआ। अब बेटी दोनों आंखों दे देख सकती है। आपरेशन के बाद काजल भी बहुत खुश है और वह स्कूल भी जाने लगी है। काजल का कहना है कि वह पढ़ लिखकर शिक्षक बनेगी। काजल के आपरेशन के बाद परिजन काफी खुश है और आरबीएसके की योजना की सराहना कर रहे हैं।
तीन का आपरेशन हुआ, एक रेफर
जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र के प्रबंधक रवींद्र सिंह चौधरी ने बताया कि जिले से मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चार बच्चे भेजे गए थे। जिसमें तीन बच्चों का आपरेशन हो गया है और एक बच्चे का जटिल आपरेशन होने की वजह से उसे एम्स रेफर कर दिया गया है।
पंजीकृत अस्पतालों में निशुल्क कराया जाता है इलाज
आरबीएसके के नोडल अधिकारी डॉ एसडी चौधरी का कहना है कि आरबीएसके योजना में 19 साल तक के बच्चों का इलाज किया जाता है। जिसमें जन्मजात बीमारियों के साथ टीबी, कुष्ठ रोग, ह्दय रोग संबंधी इलाज भी होता है। इसमें कटे होंठ, टेढ़ें पांव, जन्मजात अंधता, जन्मजात बहरापन जैसी करीब पचास तरह की बीमारियों का इलाज कानपुर, झांसी, लखनऊ, अलीगढ़ आदि शहरों के पंजीकृत अस्पतालों में निशुल्क कराया जाता है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गर्भावस्था में दो बार और बच्चों का पांच साल में सात बार टीकाकरण अनिवार्य
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नए पीजी कोर्स की हुई शुरुआत
डाक्टरो ने पेश की मानवता की मिसाल, चार साल के बच्चे का किया सफल आपरेशन
निःसंतान दम्पतियों के लिए आशा की किरण है पीआरपी थेरेपी
चिकित्सको ने बीमारियों की गम्भीरता के विषय में डाला प्रकाश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :