कांग्रेसियो ने की अजय कुमार मिश्रा उर्फ टोनी को बर्खास्त किये जाने की मांग
-कलेक्ट्रेट में धरना देकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को सौपा
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टोनी को बर्खास्त किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव शरद मिश्रा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को सौपा। इस दौरान प्रदेश महासचिव शरद मिश्रा ने बताया कि भाजपा सरकार अपने चहेते गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा टोनी को बचा रही जबकि एसआईटी की रिपोर्ट के अनुसार उनके बेटे आशीष मिश्रा ने जानबूझकर किसानों को कुचला था। रिपोर्ट के आधार पर उनके पिता गृह राज्यमंत्री को भारत सरकार तुरंत बर्खास्त करने की कृपा करें तभी किसानों के परिवारों को न्याय मिल सकेगा नहीं तो किसानों की पार्टी कहीं जाने वाली कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरने के लिए विवश हो जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है, जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा और गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टोनी को बर्खास्त नही किया जाएगा, तब तक कांग्रेस जन इसी तरीके से धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।सभा का संचालन जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे ने किया।धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जिला उपाध्यक्ष अविनाश दुबे, जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे, पूर्व शहर अध्यक्ष अनुज मिश्रा कक्का, जिला उपाध्यक्ष तारिक बशीर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रंजन बाजपेई उर्फ मंटू, किसान जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, महिला जिलाध्यक्ष रीना सिंह वर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम सुंदर दोहरे, अनुसूचित जनजाति के पूर्व जिला चेयरमैन रामभरोसे कमल, जिला सचिव फरान खान, ब्लॉक अध्यक्ष फैसल खान, युवा जिला महासचिव इमरान अली, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सरफराज हुसैन, पूर्व सभासद राजेश दिवाकर, जिला महासचिव घनश्याम यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवनारायण शर्मा, जिला महासचिव पुष्पेंद्र पांडे, लियाकत अली, आशीष शुक्ला, किरन गिहार, संविदा बेगम, राजू श्रीवास्तव, रमेश सविता, अशोक कनौजिया, जीतेंद्र सिंह चौहान, सत्येंद्र त्रिपाठी, अशोक कुमार, रमेश सविता, राजीव श्रीवास्तव, नीरज उपाध्याय, शकील अहमद, बृजेंद्र सिंह जाटव,राकेश श्रीवास्तव, अशोक, आशुतोष त्रिपाठी,राकेश त्रिपाठी, विकास मिश्रा, कमलेश कुमार आदि कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।