पूरे प्रदेश में प्रियंका की आंधी, आने वाला समय कांग्रेस काः विजय मिश्रा
-जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मीडिया के समक्ष घोषणापत्र जारी कर चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से जीत का किया गया दावा
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर पार्टी के घोषणापत्र को जारी किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा यूपीटी में कार्यक्रम कर मीडिया के समक्ष घोषणापत्र जारी करते हुये चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से जीत का दावा किया गया। प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार के देश में नौकरियों में भ्रष्टाचार और परीक्षा माफियाओं से युवाओं को मुक्ति दिलाने के लिए पार्टी ने घोषणा पत्र लांच किया है।वास्तविक में देश के हर युवा साथियों को राहत प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की योजना के तहत देश में जात धर्म की गंदी राजनीति करने वाले लोगों को चुनौती देगी।उन्होंने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया और कहा कि आगे वाला समय कांग्रेस का है। पूरे प्रदेश में प्रियंका गांधी की लहर है।पूर्व अध्यक्ष उषा दुबे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अविनाश दुबे, जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य,जिला महासचिव पुष्पेंद्र पांडे,अनुसूचित जनजाति के पूर्व चेयरमैन रामभरोसे कमल,महिला जिलाध्यक्ष रीना वर्मा,शहर महिला जिलाध्यक्ष किरन गिहार, युवा जिलाध्यक्ष मुशीर खान,पूर्व शहर अध्यक्ष एहसान उल हक, पूर्व तिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत अली,विनय त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।