प्रियंका गांधी वाड्रा ने अजय कपूर के समर्थन में किया रोड शो
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कांग्रेस स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा का किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी अजय कपूर के समर्थन में रोड शो हुआ | कांग्रेस जनों ने जगह जगह स्वागत कर अभिनन्दन किया विधानसभा में प्रत्येक 100 मीटर की दूरी पर पुष्प वर्षा यंत्र लगाये गये जिससे फूलों की वर्षा हो रही थी | प्रत्येक पुष्प वर्षा यंत्र पर एक एक आॅपरेटर भी नियुक्त किया गया था |प्रियंका का काफिला जैसे जैसे आगे बढ़ रहा था वैसे वैसे उन पर पुष्प वर्षा की जा रही थी | प्रियंका किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के बाद अन्य कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने पहुंची |
|