यूक्रेन के मेट्रो शेल्टर में महिला ने बच्ची को दिया जन्म
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस डेस्क कीव यूक्रेन पर रूस के हमले का आज तीसरा दिन है। लोग अब किसी भी अनहोनी से बचने के लिए हर वो संभव कोशिश कर रहे हैं, जो उनके वश में है। हजारों लोग शहर छोड़कर दूसरे देशों में पलायन करते देखे जा सकते हैं। कार, बस, ट्रेनें और पैदल ही पोलैंड-हंगरी की तरफ निकल रहे हैं। कुछ लोग शेल्टर, अंडरग्राउंड सब-वे में रह रहे हैं। उम्मीद यही है कि जल्द सबकुछ सामान्य हो जाएगा।
23 साल की महिला ने मेट्रो स्टेशन में बने शेल्टर में एक बच्ची को जन्म दिया। इसका नाम ‘मिया’ रखा गया है। महिला और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। बमबारी के बीच लोग इसे उम्मीद की किरण बता रहे हैं। कुछ कहना है कि यह चमत्कार है कि कम सुविधाओं में भी इस बच्ची ने जन्म लिया। मां ने कहा- मेरे लिए वह बेहद मुश्किल समय था। मैं बहुत तनाव में थी।