रामलीला में अभिनय करने वाले पात्र सम्मानित
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। नगर पालिका सभागार में आयोजित श्री रामलीला कमेटी के भरत मिलाप कार्यक्रम में रामलीला में अभिनय करने वाले पात्रों को सम्मानित किया गया मनाया गया।श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय चौहान, महामंत्री रजत त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव दुबे, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा दुबे, संध्या त्रिपाठी, शालिनी चौहान, गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष समाजसेवी अनुज गुप्ता जॉनी ने रावण का पात्र आजीवन निभाते रहे स्व. रामसच्चे दीक्षित के चित्र पर माल्यार्पण करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी।तत्पश्चात माल्यार्पण के साथ तिलक लगाकर राम दरबार के सभी पात्रों का अभिनंदन किया। प्रेममुरारी दुबे ने कथात्मक रूप से व्याख्यान करते हुए राम और भरत का मिलाप कराया।राम के स्वरूप में अन्नू पाण्डेय, लक्ष्मण बने कुलदीप दुबे, भरत बने शिवम मिश्रा, शत्रुघ्न बने शिवांक, सीता बनी महिमा एवं हनुमान के रूप में राजीव मिश्रा ने राम दरबार में मनमोहक प्रस्तुति दी।
कमेटी के महामंत्री रजत त्रिपाठी ने अन्य अतिथियों के साथ दिशा गुप्ता, अंजलि पाल, यादराम पाण्डेय, नीरज पांडेय, अजीत, कुलदीप, शिवानी मिश्रा महिमा, अमन बाथम, अभिषेक, शुभम दीक्षित, आनन्द पाण्डेय, सोहिल, मिलन व ऋषभ दुबे सहित प्रेमी बैंड, ग्रेट मास्टर बैंड एवं पंजाबी ढोल के संचालकों को प्रतीक चिह्न व उपहार देकर सम्मानित किया।अंत में अध्यक्ष विजय चौहान ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम में जितेन्द्र दीक्षित एडवोकेट, आनंद गुप्ता, मोनू, वीर सिंह चौहान, देवराज त्रिपाठी सत्यम, गिरजाशंकर वर्मा,टीटू अग्निहोत्री,अनुराग अग्निहोत्री, अमर दीक्षित,बब्बा यादव, दिलीप गुप्ता,प्रतीक त्रिपाठी, सभासद अतुल वर्मा व प्रशांत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।