मुक्ति केवल मनुष्य को मिलती है:शंकराचार्य
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।भानपुरा पीठ मध्यप्रदेश के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ ने तलैया चौकी के सामने संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन कहा कि मानव शरीर प्राप्त होना दुर्लभ बात है।देह भगवान की कृपा से प्राप्त होती है। यह शरीर आत्म कल्याण के लिए भगवान ने हमें दिया है। अन्य किसी योनि में मुक्ति नहीं मिलती है। मुक्ति केवल मनुष्य को ही मिलती है। कहा गया है साधन धाम मोक्ष कर दाता।84 लाख योनियों में नौ लाख जलजीव, दस लाख पक्षी, 11 लाख कीट क्रमी, 20 लाख पेड़ पौधे वनस्पति, 30 लाख पशु, 4 लाख मनुष्य।इसीलिए मनुष्य को उत्तम योनि माना जाता है।शंकराचार्य नें कहा कि देव के विपरीत होने पर मनुष्य घर के भीतर भी सुरक्षित नहीं रह सकता। सभी प्राणियों के जन्म उसके पूर्वो दृष्ट कर्मो के अनुसार होते हैं। लोग मृत शरीर को घेरकर यदि जीवन भर रोते रहे तो भी कुछ होने वाला नहीं है।स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि मनुष्य अपने से अपने मकान को भिन्न समझता है।जिस प्रकार पानी के बुलबुले अथवा मिट्टी के घड़े अथवा सोने के आभूषण इत्यादि समय पर बनते बिगड़ते है उसी तरह शरीर भी समय से बनते और विनष्ट हो जाते हैं। यह भ्रम सिर्फ मोह जन्य है।स्वामी जी के कहा कि जो लोग सज्जन साधु संतों का अनादर करते हैं, घृणित कुकर्म करते हैं। उनकी आयु लक्ष्मी, यश, धर्म, विषय भोग, लोक परलोक तथा उनके समस्त कल्याण के साधन विनष्ट हो जाते हैं। संत अनादर जो करे ह्रदय धरे अभिमान। जग में तिनके नष्ट हो आयु कीर्ति भगवान। कन्नौज में प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्वार करने का जो कार्य किया जा रहा है वह प्रशंसनीय है।
कुआ, बाबड़ी, देवालय, शिवालय, मठ मंदिर, पुस्तक, नाव, रास्ते, पुल आदि का जीर्णोद्वार अवश्य करना चाहिए यह हमारी संस्कृति का प्रमुख अंग है। पंडित अरविंद शर्मा सपत्नी कथा का श्रवण कर रहे हैं।
-----इनसेट--
आज निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा
कन्नौज।श्री राधा कृष्ण व शिव परिवार सहित श्याम बाबा की मूर्ति प्रतिष्ठा के अवसर पर 27 अप्रैल बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। जो प्रातः 08 बजे अंबिका पथवारी देवी बांके बिहारी मंदिर भूढ़ा से प्रारंभ होगी और नगर भ्रमण करेगी। कन्नौज में पहली बार श्याम बाबा की मूर्ति प्रतिष्ठा के लिए जोरदार तैयारिया की गई है। शोभायात्रा नगर भ्रमण करेगी।