साढ़ में ससुराल से घर जाने निकला था युवक,आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला शव,जांच में जुटी पुलिस।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस घाटमपुर। साढ़ थाना क्षेत्र में गौरी ककरा गांव किनारें स्थित आम के बगीचे में अपनी ससुराल में आये युवक ने फांसी लगा जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटकता देखा तो परिजनों को जानकारी देते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची साढ़ पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिधनू थाना क्षेत्र के नगवां गांव निवासी रजनेश पुत्र शिवप्रकाश की सुसराल साढ़ थाना क्षेत्र के गौरी ककरा में है। रजनेश बीतें बीस दिनों से अपनी ससुराल में रह रहा था। शुक्रवार देर शाम रजनेश अपनी ससुराल से अपने गांव जाने को निकला था। शनिवार सुबह गांव किनारें स्थित आम के बगीचे में पेड़ पर रस्सी के सहारे युवक का शव लटकाता मिला है। ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची साढ़ पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में साढ़ थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
|