घाटमपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना,जगन्नाथ मंदिर में किये दर्शन, बोले- नागर शैली की है,शिल्प कला।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस घाटमपुर। भीतरगांव विकासखंड के गांव बेहटा बुजुर्ग स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दर्शनकर पूजन किया है, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंदिर में बनी कलाकृतियां देखी। जगन्नाथ मंदिर की गुम्मद में लगे शिलापट को देखा जिससे मानसून आने पर पानी की बूंदे टपकने लगती है। पानी की बूंद से ग्रामीण मानसून का अंदाजा लगाते है।
- पत्थर से टपकने वाली बूंदों का रहस्य
जगन्नाथ मंदिर से टपकने वाली पानी की बूंदों का रहस्य अनोखा है। भीषण गर्मी में गुंबद की शिलाओं से इन बूंदों का टपकना और बरसात आते ही सूख जाना ही किसी आश्चर्य से कम नहीं है। 15 दिन पहले ही मंदिर में टपकने वाली पानी बूंदों का टपकना मानसून आने का संकेत देता है। बुजुर्गों की मानें तो इन बूंदों का आकार बताता है कि मानसून अच्छा रहेगा या कमजोर। लोग इससे बारिश होने का अंदाजा लगाते है।
- मानसून आने पर जानकारी देता मंदिर
जगन्नाथ मंदिर से टपकने वाली पानी की बूंदों का रहस्य अनोखा है। भीषण गर्मी में भी मंदिर की गुंबद की शिलाओं से बूंदों का टपकना और बरसात आते ही सूख जाना यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है। जब बारिश होनी होती है तो 15 दिन पहले ही मंदिर की गुम्मद से पानी की बूंदे टपकने लगती है। जिससे बारिश कितनी होंगी यह पता चलता है।
- रथ नुआ आकर का दिखता है,जगन्नाथ मंदिर
बेहटा बुजुर्ग गांव स्थित जगन्नाथ मंदिर बाहर से रथ नुआ अकृति का दिखाई देता है। हालांकि इस मंदिर के भीतर भगवान जगन्नाथ की मुख्य प्रतिमा और शिल्पकला नागरशैली की हैं। इसलिए माना जाता है। इस मंदिर में दर्शन करने दूर दूर से भक्त आते है।
- बोले-विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बोले- कि बेहटा बुजुर्ग स्थित जगन्नाथ मंदिर में लगा पत्थर मानसून आने की जानकारी देता है। मैंने पेपर के माध्यम से जानकारी पड़ी थी, इसलिए मंदिर में दर्शन करने की इच्छा हुई तो दर्शन करने आया कहा कि यहां की कलाकृतियां अपने आप मे अद्भुत है। इस दौरान यहांपर रानू, सुरेन्द्र अवस्थी, पीयूष त्रिपाठी, कल्याण तिवारी सहित, पंकज, वीरेंद्र समेत आदि लोग मौजूद रहे। एक जून को निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा
बेहटा बुजर्ग गांव स्थित जगन्नाथ मंदिर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बे की विभिन्न गलियों के रास्ते भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलेगी। जिसमे सैकड़ो की संख्या में भक्त मौजुद रहते है। इस दौरान रथ यात्रा में भक्त डीजे की धुनपर थिरकते भी दिखाई देते है।
- साढ़ कस्बा में पांच मिनट रुके
साढ़ कस्बा स्थित गोविंद टेलीकॉम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पांच मिनट रुके यहांपर मिले गोविंद शुक्ला से उन्होंने क्षेत्र की जानकारी ली। जिसपर गोविंद शुक्ला ने क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को बताया जैसे रोड निर्माण में देरी का होना समेत आदि समस्याएं बताई इस दौरान, सीओ घाटमपुर सुशील कुमार दुबे, साढ़ थानाध्यक्ष मंसूर अहमद, हरीश, आशीष आदि मौजूद रहे।
|