स्वस्थ जीवन का आधार,योग व सात्विक आहार:मयंकेश्वर शरण सिंह
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ आलोक प्रजापति
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कन्नौज के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा,चिकित्सा स्वास्थ्य,परिवार कल्याण,मातृ एवं शिशु कल्याण,संसदीय कार्य राज्यमंत्री प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य जीवन का आधार योग है।उन्होंने कहा कि आज के दिन वैश्विक स्तर पर योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होता है।जिसका उद्देश्य स्वस्थ जीवन पद्धति को बढ़ावा देना होता है।उन्होंने संदेश दिया कि स्वस्थ जीवन ही आरोग्यता का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि अपने जीवन में योग को अपनाएं और स्वस्थ रहें तथा सभी को प्रोत्साहित करें।राज्यमंत्री ने सभी को संकल्प दिलाया।इस मौके पर सांसद सुब्रत पाठक,जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा,पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा,सीडीओ आर एन सिंह,एडीएम गजेंद्र सिंह,एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा विनोद कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन डा अमरनाथ दुबे ने किया व योग सहायक के रूप में सुश्री साक्षी,सुश्री शिवानी,सुश्री आकांक्षा,सुश्री राखी,सुश्री वंशिका,रमाकांती ने योग कराने में सहयोग किया। समाजसेवी विपिन दीक्षित द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन आशा गार्डन पर किया गया।जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर प्रातः योग अभ्यास किया।