प्रसपा राष्ट्रवाद पर काम करते हुए अपने दम पर लड़ेगी निकाय चुनाव |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर महानगर के अशोक नगर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि पार्टी राष्ट्रवाद पर काम करते हुए आगे बढ़ेगी और अपने दम पर निकाय चुनाव लड़ेगी क्योंकि सपा से गठबंधन में सपा ने विश्वासघात किया जिसका परिणाम है कि सपा सत्ता से बाहर है, महानगर अध्यक्ष ने मौजूदा सरकार से समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग भी की | आगे कहाँ कि अब समान नागरिक संहिता लागू करने का सही समय आ गया है प्रसपा लोहिया जी के सिद्धांतों पर चलकर आम जनमानस के हक की लड़ाई लड़ेगी लोहिया ने ही समाजवाद की खुली पैरवी करते हुए संविधान सभा में समान नागरिक संहिता की वकालत भी की थी और 1967 के चुनाव में इसे मुद्दा भी बनाया था साथ ही लगातार हो रही बिजली कटौती व सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर हमला बोलते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को चिन्हित कर उनकी संपत्ति की जांच कराने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेंगे क्योंकि भ्रष्टाचार अब एक बड़ी समस्या बन गई बिजली विभाग में अफसरों और कर्मचारियों द्वारा चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करना यह चिंता का विषय है पार्टी सरकार की जनहित की नीतियों पर प्रशंसा भी करेगी और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतर संघर्ष भी करेगी यह भी सच है प्रदेश के मुख्यमंत्री ईमानदार है वह लगातार प्रदेश के विकास के लिए प्रयत्नशील है लेकिन यह भ्रष्ट नौकरशाह मुख्यमंत्री के इरादों पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं जिसका पार्टी घोर निंदा वा विरोध करते हुए इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अभियान चलाएगी सरकार के जिन जन विरोधी निर्णयो पर आम जनमानस में आक्रोश हो उन पर मौजूदा सरकार को पुनर्विचार करना अति आवश्यक जिसमें जनता में फहले आक्रोश को शांत किया जा सके बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अरुणा कोरी ,अब्दुल समी शाह, सुनील बाजपेई, हरि कुशवाहा, हाजी अयूब आलम ,प्रभात गहरवार ,मोनू श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र यादव ,पंकज बाथम, राजेंद्र खरे एडवोकेट, किसलय दीक्षित आदि रहे |
|