जिला अस्पताल में नही सुधर रहीं व्यवस्थाएं
-मरीजों के तीमारदार परेशान, अस्पताल आओ ,बैठने का साधन साथ लाओ
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ आलोक प्रजापति
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।जिला अस्पताल प्रासन चाहे लाख दावे कर ले।इसके बावजूद भी स्वास्थ्य महकमा सुधरने का नाम तक नहीं ले रहा हैं।अस्पताल परिसर में बने महिला वार्ड में प्रसव कक्ष के बाहर तीमारदार अपने बैठने के लिए खुद आसान लेकर आते हैं।महिला वार्ड में बैठने की व्यवस्था भी नहीं हैं।इससे मरीज के सात आए तीमारदारों को अपना आसन खुद ही लाना पड़ता हैं।ताकि वह आराम कर सके।जबकि यहा पर अस्पताल अधीक्षक प्रतिदिन निरीक्षण भी करते हैं।इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं।बड़ी बात तो यह है कि सदर विधायक असीम अरुण ने भी कई बार निरीक्षण किया हैं।इसके बाद भी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं।