भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन करने उमड़ी भीड़, निकाली शोभा यात्रा।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। 15 दिनों से ज्वार रोग से पीड़ित भगवान जगन्नाथ स्वामी के पूरी तरह से स्वास्थ होने के बाद शुक्रवार को पट खोले गए। पट खुलते ही शहर के जगन्नाथ मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी।बता दे दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में शहर भर के लोगों की आस्था विद्यमान है। पहले दिन विरजी भगत की जनरलगंज व दूसरे दिन बलभद्र सुभद्रा और स्वयं जगन्नाथ की यात्रा धनकुट्टी से निकालती है। जो कि शहर के व्यस्ततम रास्तो से होते हुये अगली सुबह पहुचती है। वही किदवई नगर पदमनाथ मंदिर से शुक्रवार सुबह भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरु होकर सोंटे वाले हनुमान मंदिर होते हुए चालीस दुकान से वापस मंदिर प्रांगण में ही समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। इसके अलावा भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई।प्रसाद के रुप में जगह-जगह शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम आयोजक सुजीत शर्मा व पत्नी सोनिका ने चंदन की लकडी से बनी भगवान जगन्नाथ की मूर्ति की स्थापना की। मूर्ति पुरी से लाई गई थी। यात्रा में भगवान जगन्नाथ का रथ फूलों से सजाया गया। यात्रा में अरुण चैतंय महाराज, शिवाकांत महाराज, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, पार्षद प्रमोद जायसवाल, विपुल त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
|