सांसद ने फागिंग मशीनों को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना |
U- मच्छरों पर वार को शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान |
U- टीमें घर-घर जाकर लोगों को करेंगी जागरूक |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर वेक्टर जनित बीमारियों के रोकथाम के लिए जागरुकता बढ़ाएगी। शुक्रवार को मान्यवर काशीराम संयुक्त चिकित्सालय, रामादेवी परिसर में सत्यदेव पचौरी, सांसद के कर कमलों द्वारा 01 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान (द्वितीय चरण) कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने 15 बड़ी फागिंग मशीन एवं 25 छोटी फागिंग मशीनो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साथ ही संचारी रोगों से बचाव हेतु समस्त उपस्थित प्रतिभागियों को शपथ भी दिलाई गयी। कार्यक्रम में डा0 जी के मिश्रा ,अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कानपुर मण्डल, डा0 महेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी,डा0 नैपाल सिंह पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 एस0 के0सिंह, वर्तमान कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 आर0एन0 सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा, एन0यू0एच0एम0, डा0 अरविन्द भूषण, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वी0बी0डी0, श्री ए0के0सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी सहित सहयोगी संस्था यूनीसेफ,डब्लू0एच0ओ0 एवं पाथ सी0एच0आर0आई0 आदि के प्रभारी/प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा वर्ष 2018 से संचारी रोगो के नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के फलस्वरूप संचारी रोगों में आयी कमी एवं जनमानस को हुये परिणामी लाभ के बारे में बताया गया। जनता से जल संग्रह न करने एवं अपने आस पास सफाई रखकर संचारी रोगो से बचाव करने हेतु अपील भी किया गया। तथा जनपद में कोरोना पर नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये गये कार्य की प्रशंसा की।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के चिन्हित हाॅट स्पाट क्षेत्रों में संचारी रोगों के प्रसार के पुर्व साफ-सफाई, सोर्स रिडक्शन, लार्वानाशक छिड़काव आदि समस्त आवश्यक कार्यवाही सम्बन्धित विभागों को करा लेने हेतु निर्देशित किया गया तथा समस्त हाॅट स्पाट एरिया में सम्बन्धित ब्लाक के चिकित्त्साधिकारी एवं बी0डी0ओ0/ए0डी0ओ0 द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया। डा0 जी के मिश्रा ,अपर निदेशक ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता के कारण वेक्टरजनित रोग जैसी प्राणघातक बीमारियों में काफी कमी आई है। सरकारी विभागों द्वारा बीमारियों पर लोगों की जागरूकता बढ़ाई जाने के लिए अभियान शुरू हुआ है। कहा कि लोग घरों में साफ-सफाई रखें, जल जमाव न होने दें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयाग करें। कहा कि किसी को बुखार होता है तो तत्काल इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं।
|