द वीक मैगजीन में शिव व काली की निर्वस्त्र फोटो पर बजरंग दल ने जलाई प्रतियां।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।अंग्रेजी मैगजीन द वीक के 24 जुलाई के अंक में भगवान शिव और मां काली के निर्वस्त्र फोटो छापने के बाद हिंदूवादी संगठन आगबबूला हैं। कोतवाली में मैगज़ीन के संपादक और प्रबंधक मंडल के खिलाफ वाद दर्ज हुआ, गुस्सा व्याप्त है।
शुक्रवार को बड़ा चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिंदूवादी नेता प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में मैगजीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की मानें तो प्रतिष्ठित मैगजीन में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को न सिर्फ आहत किया है। बड़े चौराहे पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने मैगजीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में नेताओं ने कहा कि ऐसा जानबूझकर किया गया है। इसके लिए जो कोई भी जिम्मेदार हो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। ऐसा करने से हिंदुओं की धार्मिक भावना और आस्था से खिलवाड़ किया गया है।भाजपा नेता प्रकाश शर्मा ने मैगजीन के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने लिखा है कि मैगजीन ने भगवान शिव और मां काली की आपत्तिजनक फोटो छापी है। इससे हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कोतवाली एसएचओ अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
|