होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  भाजपा ज्यादा ताकतवर हुई तो छिन जाएगा वोट का अधिकार:अखिलेश यादव
 
भाजपा ज्यादा ताकतवर हुई तो छिन जाएगा वोट का अधिकार:अखिलेश यादव
Updated: 8/10/2022 7:15:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

भाजपा ज्यादा ताकतवर हुई तो छिन जाएगा वोट का अधिकार:अखिलेश यादव
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  कन्नौज में अगस्त क्रांति दिवस पर आज ठठिया झउआ गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पर तीखा हमला बोला।उन्होंने भाजपा पर  देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर भाजपा ज्यादा ताकतवर हो गई तो आम जनता से उनके वोट का अधिकार भी छीन लेगी।श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ी जातियों और दलितों के वोट तो ले लिए लेकिन उन्हें उनका हक नहीं दिया जाता है।जनता का रोजगार छीना जा रहा है।संवैधानिक संस्थाओं को मिटाने की कोशिश हो रही है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात को गंभीरता से लें क्योंकि भारत के आसपास के जो देश हैं जहां पर वोट नहीं पड़ता है। इस संबंध में उन्होंने रूस और चीन का जिक्र किया जहां वर्षों से स्थाई सरकारें हैं।पाकिस्तान में फौज जिसे चाहती है उसे सत्ता पर बैठा देती है।म्यांमार और कुछ अन्य देशों में भी चुनाव नहीं होता है।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को उद्योगपतियों की सरकार करार देते हुए कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार करने आई थी लेकिन बाद में अंग्रेजों ने ऐसा कानून बना दिया कि यह कंपनी ही सरकार बन गई।आज भारत की संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों बेंचा जा रहा है जो खुद बैंकों के कर्जदार हैं।उन्होंने कहा कि यह लोग अगर ज्यादा दिन सत्ता में रहे तो पूरा देश गुलाम बन जायेगा।अखिलेश ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना की चर्चा करते हुए कहा कि अभी तो फौज में अस्थाई व्यवस्था आई है। कुछ दिनों में पुलिस और पीएसी में भी अस्थाई भर्ती होगी।आज 09 अगस्त को एक बात कह रहा हूं कि जब अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया गया था तो आज हमारा नारा होगा उत्तर प्रदेश से भाजपा को भगाने का काम हम लोग करेंगे।बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहली ही बरसात में सड़क बर्बाद हो गई।जिन भाजपा के ठेकेदारों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बनाया है वह हवाई जहाज ले आएं है।सड़क बनाने में खूब जमकर लूट हुई है। 
----इनसेट---
संघ पर भी कसा तंज
कन्नौज। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का नाम लिए बिना घर घर तिरंगा अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि वह आज घर घर तिरंगा पहुंचाना चाहते हैं लेकिन जिस आंतरिक पार्टी से भाजपा चलती है उसने कभी भी भारत का झंडा नहीं लगाया।हमारे बुजुर्ग जानते हैं और इतिहास उठाकर देखिए यह वही लोग है जिन्होंने कभी तिरंगा का विरोध किया था।अखिलेश यादव ने कहा कि आज के दिन हम शहीदों को याद करते हैं और जिन्होंने कुर्बानी दी उन्हे भी याद करते हैं जिनके कारण हमे आजादी मिली।उन्होंने कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों को सम्मानित किया और तिरंगा बांटा।इस दौरान कृष्ण प्रकाश यादव, बलवीर सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, रामनरेश यादव, जगन्नाथ यादव, जगरुप यादव, कन्हैयालाल, अमरनाथ, वासुदेव यादव के साथ ही विजय द्विवेदी, अंशुल गुप्ता,अनिल पाल, गुलामुद्दीन, अंशुल गुप्ता, दीपू चौहान आदि मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नामांकन कर बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत बोले,अब होगा भारत पाकिस्तान का मैच
भारत पाकिस्तान का मैच बताने वाले जान लें,कि अगर ओवर की 6 की 6 बालों में छक्का नहीं लगाया तो हम समाजवादी लोग नहीं :अखिलेश
12 साल बाद अखिलेश आखिर लौटे, गढ़ बचाने को कन्नौज से फिर किया नामांकन
भाजपा प्रत्याशी की पत्नी नेहा पाठक ने कराया नामांकन
कन्नौज से सपा प्रत्याशी के रूप में लोकसभा का चुनाव लडेंगे तेज प्रताप यादव
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :