देश के महान सपूतों की गाथा का मन भावन की गई प्रस्तुति |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |“आजादी का अमृत महोत्सव” के अन्तर्गत जिला प्रशासन द्वारा 11 से 17 अगस्त, के मध्य “स्वतंत्रता सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है तथा 11 से 15 अगस्त, तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत आज छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (प्रेक्षागृह) में पद्मश्री मालिनी अवस्थी द्वारा मुक्ति गाथा का प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी विशाख जी, कुलपति विश्वविद्यालय विनय कुमार पाठक, मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। आजादी का अमृत महोत्सव” के अन्तर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम की सच्ची भावना को आत्मसात करने तथा भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उद्देश्य से “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाया जा रहा है, जिससे लोग अपने देश एवं अपने राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक हो सके। पद्मश्री मालिनी अवस्थी द्वारा आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले देश के महान सपूतों की गाथा की मन भावन प्रस्तुति दी गयी। मुक्ति गाथा में 1857 की क्रांति (मेरठ ),के बाद क्रांतिकारियों ने कानपुर, झांसी, दिल्ली अन्य शहरों में अंग्रेजों को क्रांतिकारियों ने जो लोहे के चने चबाए उसका सुंदर प्रस्तुति करण किया गया । नानासाहेब, झांसी की रानी चंद्र शेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, सुखदेव, भगत सिंह, महात्मा गांधी सत्याग्रह आंदोलन आदि सुंदर प्रस्तुति की गई जिसे देख उपस्थित उपस्थित लोगों द्वारा भारत माता की जय के नारों से विश्वविद्यालय का ऑडिटोरियम गूंज उठा ।
|