होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  गीत प्रतियोगिता पर छात्र छात्राओं ने विविध मोहक दी प्रस्तुतियां
 
गीत प्रतियोगिता पर छात्र छात्राओं ने विविध मोहक दी प्रस्तुतियां
Updated: 9/16/2022 10:25:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

गीत प्रतियोगिता पर छात्र छात्राओं ने विविध मोहक दी प्रस्तुतियां |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कालेज में विद्यालय की संस्थापक प्रबन्धक श्रद्धेया डॉ० गीता मिश्र स्मृति चित्रकला एवं गीत प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष - लोक सेवा आयोग उ0प्र0 व पूर्व कुलपति - सी०एस० जे०एम० विश्वविद्यालय, कानपुर  डॉ० के0 बी0 पाण्डेय ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन में अनेक विषम परिस्थितियाँ आती रहती हैं, उनका धैर्य के साथ सामना करना चाहिये । महाभारत के युद्ध में अभिमन्यु के वीरगति प्राप्त होने पर अर्जुन के समक्ष ऐसी ही विषम स्थिति थी। श्री कृष्ण ने उन्हें धैर्य के साथ आगे की योजना के लिये प्रेरित किया, अन्ततः वह विजयी हुए । हमारे आचरण में चसहजता, निश्चय में दृढता एवं हृदय में उदारता का भाव होना चाहिये। डॉ० गीता मिश्र का व्यक्तित्व इसी प्रकार के उच्च आदर्शों से परिपूर्ण था वह एक साथ आदर्श शिक्षक कला संगीत विशेषज्ञ एवं उदात्तमना थीं । वस्तुत उनका व्यक्तित्व समाज के लिये प्ररणा का स्रोत है। डॉ० गीता मिश्र स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता के अंतर्गत  आयुषी त्रिपाठी व  अंसिका सिंह ने प्रथम स्थान अर्जित किया ।  अभिमन्यु राजपूत, शिल्पी राजपूत, सौम्या यादव, अनन्या यादव ने द्वितीय स्थान एवं  शौर्य,  स्पर्श गुप्ता, अंसिला सिंह व  अनंत विश्वकर्मा तृतीय स्थान के विजेता रहे। इसी प्रकार गीत प्रतियोगिता के अंतर्गत  शाम्भवी वर्मा,  दिव्य आनन्द ने प्रथम स्थान अर्जित किया । संस्कृति आनन्द,  अक्षत शुक्ला द्वितीय स्थान एवं  वरदान शुक्ल ने तृतीय स्थान का पुरस्कार प्राप्त किया। ने जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार विद्यालय में अवकाश घोषित किया गया, अतः विद्यालय के छात्रावासी छात्र-छात्राओं द्वारा विविध मोहक प्रस्तुतियाँ दी गई जिनमें प्रमुख रूप से  अर्पित सिंह ने तबला वादन, आकाश कुमार ने बाँसुरी वादन व प्रशिक्षु छात्राओं ने समवेत स्वर में नृत्य-गायन की मधुर प्रस्तुति दी। कृष्णम ग्रुप के निदेशक व विख्यात कत्थक कलाकार  विपिन निगम ने कत्थक नृत्य की विविध भाव-भंगिमाओं द्वारा भावाभिव्यक्ति दी ।ओंकारेश्वर ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन के संरक्षक डॉ० अंगद सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। प्रबंध निदेशक डॉ० पूजा अवस्थी ने आगुन्तक महानुभावों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य राममिलन सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। स्वरांजलि संगीत शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य  राजकुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कुछ शौर्या मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष  प्रतिमा दुबे, उपाध्यक्ष डॉ० प्रेमकुमारी मिश्रा, डॉ० नीरजा अग्निहोत्री, डॉ० कुमकुम पाण्डेय, डॉ० बी०पी० राय, फणीन्द्र दत्त त्रिपाठी, आर0 के0 सिंह, डॉ० दीपा पाठक, डॉ० शोभा प्रकाश, डॉ० ममता सिंह चौहान, डॉ० गिरीश मिश्र, भूपति तिवारी, बालेन्द्र सिंह, संतोष दीक्षित, डॉ० ममता तिवारी, उमा सक्सेना, प्रतिमा सिंह चौहान, अभिभावक गण व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डॉ विजय लक्ष्मी का व्याख्यान दौरान किया गया सम्मान
आठ दिवसीय व्याख्यान शृंखला का शुभारंभ
छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण कर पृथ्वी को बचाने का दिया संदेश
आईपीएस बनकर देश सेवा की हसरत - आयुष गुप्ता
महर्षि वशिष्ठ विद्याश्रम इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र छात्राओं ने रिजल्ट आते ही जमकर मनाया जश्न
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :