मंदिरों में भजन कीर्तन व रामायण पाठ के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ आलोक प्रजापति
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। शासन के निर्देश पर जनपद में मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर बाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जनपद के मंदिरों में भजन-कीर्तन एवं रामायण पाठ किया गया।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा कि जनपद के चयनित मंदिरों पर नोडल अधिकारियों को नामित कर ड्यूटी लगाई गई है।नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजन कर मूल रूप में रामायण का वचन किया गया।इस दौरान रामायण अंश का पाठ एवं वाल्मीकि रामायण में कथित उपदेशों व सारांश पर अमल करने हेतु लोगों को बताया गया।इसी क्रम में जनपद के विभिन्न मंदिर क्रमश:राम जानकी मंदिर,कलेक्ट्रेट परिसर, वाल्मीकि मंदिर ताजपुर नौकास्त कन्नौज,बाबा गौरीशंकर मंदिर कन्नौज,ठाकुर द्वारा मंदिर,कचहरी टोला कन्नौज,राम जानकी मंदिर,बड़ा बाजार कन्नौज,नगर कोटि मंदिर,कन्नौज,दौलेश्वरधाम मंदिर तिर्वागंज,प्राचीन ठाकुरद्वार मंदिर,तिर्वा गंगेश्वरनाथ मंदिर छिबरामऊ, मंशेश्वरनाथ मंदिर,छिबरामऊ महर्षि वाल्मीकि मंदिर छिबरामऊ श्याम मंदिर,छिबरामऊ मनकामेश्वर मंदिर छिबरामऊ पुराना ठाकुर द्वारा मंदिर, हसेरन मनकामेश्वर मंदिर इन्दुइयागंज,गुरसहायगंज कस्बा गुरसहायगंज का प्रमुख राम मंदिर में रामायण पाठ किया गया,जिसमें स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।जनपद के नगर पालिका एवं नगर पंचायतों सहित समस्त विकासखंडो सहित अनेकों जगहों पर विधिवत आयोजन किया गया।