भाजयुमो के जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ आलोक प्रजापति
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।भाजयुमो का जिला प्रशिक्षण वर्ग छिबरामऊ में एक निजी गेस्ट हाउस में भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री जिला प्रवासी खेमराज शर्मा एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।वर्ग में चार सत्रों का आयोजन हुआ।
प्रथम सत्र में सत्र में सदस्य विधान परिषद, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो प्रांशु दत्त द्विवेदी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।इस सत्र की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह एवं वर्ग का संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ऋषभ मिश्रा ने की।
द्वित्तीय सत्र की अध्यक्षता भाजयुमो जिला महामंत्री आकाश गुप्ता ने की और संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मंगलम पांडेय ने किया।तृतीय सत्र में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने वैचारिक अधिष्ठान एवं कार्यपध्दति के बारे में बताया। इस सत्र की अध्यक्षता भाजयुमो जिला महामंत्री शिल्पी भारती ने की एवं संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू चौहान ने किया।चतुर्थ सत्र में कन्नौज के सांसद भाजपा प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने भाजपा के इतिहास, विकास एवं व्यवस्था के बारे में बताया।इस सत्र की अध्यक्षता भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ऋषभ मिश्र ने की एवं संचालन भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने किया।इस मौके भाजयुमो के जिला पदाधिकारी,भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री मौजूद रहे।