जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं,तब-तब भगवान अवतार लेते हैं:महाराज
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।आनंदेश्वर धाम आश्रम मानीमऊ ऋषि नगर में मां दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण के चतुर्थ दिवस में गोवर्धन से पधारे धन्वंतरि महाराज ने अजामिल उपाख्यान में भगवान के नाम के प्रभाव का वर्णन किया।उन्होंने बताया कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता ही भजन है प्रहलाद के प्रसंग में दृढ़ भक्ति का संदेश देते हुए भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का बड़ा मार्मिक वर्णन किया।जब जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ता है भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर के भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को पुष्ट करने के लिए पधारते हैं।उन्होंने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, बधाई गीत सुना करके भक्तों ने नृत्य का आनंद प्राप्त किया महाराज जी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प कराया।संयोजक आनंदेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित कौशल महाराज ने यज्ञ के महत्व का वर्णन करते हुए बताया,अन्न के द्वारा जीवन पुष्ट होता है अन्न वर्षा के द्वारा होता है और वर्षा यज्ञ के द्वारा हुआ करती है।राष्ट्र के कल्याण के लिए यज्ञ कर्म अति आवश्यक है।महाराज ने वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करते हुए 6 नवंबर तक होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आने का निवेदन किया।मुख्य यजमान मनोज दीक्षित,विपिन दीक्षित,प्रभात त्रिपाठी, शरद त्रिपाठी, मनोज शुक्ला,आशू दुबे, गुड्डू दुबे मौजूद रहे।